बजट 2024 :10 सालो में भारतीयों ने तोड़ दिए गाड़ी खरीदने के सारे रिकॉर्ड ,केवल 1 साल में बाइक 15 लाख इलेक्ट्रिक वाहन

बुधवार को संसद के 2024 बजट स्तर की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में बजट पर अभी भाषण पेश किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि पिछला वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बेहतरीन रहा और भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर सामने आया।

उन्होंने देश में ऑटोमोबाइल की बिक्री के कुछ आंकड़े भी सामने रखें।

पिछले 10 वर्षों में देश के लोगों ने 21 करोड़ से अधिक वाहन खरीदे हैं

राष्ट्रपति में अपने भाषण में कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश के लोगों ने 21 करोड़ से अधिक वाहन खरीदे हैं। साल 2014-15 में जहां केवल 2000 इलेक्ट्रिक वाहन ही बिके थे। वही 2023-24 में दिसंबर माह तक 15 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बिक चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पिछले दशक में सरकार ने सुशासन और परिदृश्य को अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बनाया है। इस वजह से भारत बड़े आर्थिक सुधार का साक्षी बना।

सरकार सर्कुलर इकोनामी को प्रोत्साहित कर रही है

पिछले 10 वर्षों में भारत ने कैसे प्रगति की, इस पर विचार करते हुए उन्होंने कहा 2014 से पहले 10 वर्षों में लगभग 13 करोड़ वाहन बेचे गए थे। पिछले 10 वर्षों में देशवासियों ने 30 करोड़ से अधिक वाहन खरीदे हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी कई गुना बढ़ गई है। सर्कुलर इकोनामी पर सरकार के नजरिए पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा ,पृथ्वी में महत्वपूर्ण खनिजों की मात्रा सीमित है। यही कारण है कि सरकार सर्कुलर इकोनामी को प्रोत्साहित कर रही है। भारत की पहली ‘वाहन स्क्रेपेज नीति’ भी इसी लक्ष्य को हासिल करना चाहती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *