अपने अस्थिर मन को शांत करने के लिए करें ये अद्भुत उपाय

आज की दौड़-भाग भरी जिन्दगी में मन और दिमाग का अशांत रहना एक आम बात है। मन को शांत करना नामुमकिन तो नहीं होता है लेकिन मन को शांत करने के लिए टिप्स और उपाय को सही तरीके से इस्तेमाल करना जरुरी होता है। जब तक कोई अपने मन को शांत करना न सीख ले तब तक वह कुछ और सही से नहीं सीख सकता है। मन अशांत रहने के कारण हम कई बार बड़े फैसले नहीं ले पाते हैं और छोटी-छोटी बातों में गलतियां करते हैं। हमारा दिमाग हमारा मन उस तरफ आकर्षित रहता है जहां हम नहीं सोचना चाहते। इन्हीं गलतियों से बचने और मन को शांत करने में मन को शांत करने के उपाय काफी लाभकारी हो सकते हैं। मन की दुविधा को दूर करने तथा मन व दिमाग को शांत रखने के लिए कुछ उपाय अपनाये जा सकते हैं, जिनके बारे में हम यहाँ बताने जा रहें हैं।

अपने अस्थिर मन को शांत करने के लिए करें ये अद्भुत उपायमन को शांत करने के उपाय योगा करें :

अपने मन को शांत करने का सबसे अच्छा उपाय है कि योगा किया जाए। योगा करने से दिमाग और मन दोनों ही शांत होते है। योगा का मुख्य फायदा होता है मन को शांत करना है। योगा की मदद से काफी कम समय में मन को शांत किया जा सकता है। योगा के कुछ ऐसे प्रकार भी होते है जिनकी मदद से बहुत समय के लिए दिमाग को शांत किया जा सकता है।

किसी शांत दृश्य पर अपना ध्यान केंद्रित करें :किसी दृश्य पर ध्यान केंद्रित करने से आपका दिमाग शांत होता है। ये तकनीक आपको थोड़ी मैडिटेशन के समान लग सकती है, लेकिन इसमें एक फर्क है। किसी भी शब्द या विचार को सोचने के बजाए केवल शांति या ख़ुशी देने वाले दृश्य पर ध्यान दें। जैसे – “आप सुबह उठे और कई साल से आप जिस दोस्त से मिले नहीं हैं उसे देखकर आप ख़ुशी से झूम उठे”। कुछ इसी तरह के सकरात्मक दृश्यों के बारें में दस मिनट तक सोचें। इस तरह आपका मन व दिमाग शांत होगा और रिलैक्स महसूस करेगा।

धीमा संगीत सुने :

मेडिटेशन (ध्यान) संगीत यह ऐसा संगीत है जो कि खास तरह से तैयार किया गया होता है जिसमें इतनी क्षमता होती है कि यह आपके अशांत चित्त को शांत करता है। साथ ही यह मन को तनाव मुक्त भी कर देता है। संगीत को समझना और अंतर्मन से महसूस करने पर हमे मानसिक संतुष्टि का आभास होता है। जैसा कि किसी महान व्यक्ति ने कहा है कि “संगीत ही ईश्वर तक पहुचने का एकमात्र रास्ता है”। संगीत पर पूरा ध्यान लगा कर रखे जब तक आप अपने नकारत्मक विचारो को पीछे नहीं छोड़ देते। संगीत आपके मन को शांत और स्थिर रखने के लिए बेहद अहम भूमिका अदा करता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *