Chanakya Niti : इन 4 आदतों वाले लोगों से मां लक्ष्मी कभी नहीं होती प्रसन्न, जानें

आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। चाणक्य जी ने अपनी नीति में धन को लेकर भी कई बातें बताई हैं। आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) का कहना है कि जाने-अनजाने में व्यक्ति कई ऐसी गलतियां कर बैठता है.जिससे धन की देवी रुष्ठ हो जाती हैं। फिर क्या, मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती और फिर धीरे-धीरे घर में कंगाली छा जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं किन गलतियों की वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

1. धन का व्यय

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो पैसे का दिखावा करते हैं और फालतू चीजों पर पैसे खर्च करते हैं, वैसे लोगों के पास मां लक्ष्मी कभी अपना आशीर्वाद नहीं देती हैं। चाणक्य जी कहते हैं कि ऐसा करने वाले व्यक्ति स्वंय अपनी बर्बादी की राह चुनते हैं।

2. रसोई गैस पर झूठे बरतन रखने से

आचार्य चाणक्य के अनुसार, कभी भी रसोई गैस पर खाली और झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। चूल्हे को हमेशा साफ-सुथरा ही रखना चाहिए। चूल्हे पर साफ-सुथरा बर्तन रखने से घर में सुख-शांति रहती है और समाज में सम्मान भी मिलता है।

साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। वहीं, चूल्हे पर खाली बर्तन रखकर छोड़ने से घर में दरिद्रता का वास होता है। ऐसे लोगों के घर में कभी बरकत नहीं होती।

3. साम के समय झाड़ू लगाना 

चाणक्य जी कहते हैं कि अगर आप सूर्य के बाद घर में झाड़ू-पोंछा लगाते हैं तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। क्योंकि झाड़ू में लक्ष्मी जी का वास होता है।

इसलिए  सूर्यास्त के समय घर में झाड़ू लगाने से माता घर छोड़कर चली जाती हैं। अगर किसी वजह से झाड़ू लगानी पड़ जाए तो घर की गंदगी को घर में ही रख दें और फिर उसको सुबह फेंक दें।

4. व्यवहार

चाणक्य जी के अनुसार, बुजुर्ग, विद्वान और महिलाओं का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी उस घर से दूर चली जाती हैं।

इसके साथ ही जिस घर में आए दिन झगड़े होते रहते हैं, जो व्यक्ति अपने माता-पिता को अपशब्द बोलते हैं, वो हमेशा धन के लिए तरसते रहते है। इन्हें न तो सुख मिलता है और न ही शांति।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *