Dhaan Bonus: धान किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 12 लाख किसानों के खातों में सरकार ने भेजे 3716 करोड़

 धान किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने करीब 12 लाख धान किसानों के खाते में धान बोनस की राशि जमा कराई है। यह राशि करीब 6-7 साल से बकाया चल रही थी।

“मोदी की गारंटी” के तहत धान किसानों को बोनस राशि 300 रुपए प्रति क्विटंल की दर से ट्रांसफर की गई है। इससे एक एकड़ जमीन के मालिक को करीब 8880 रुपए का फायदा हुआ है।

इस पोस्ट से जाने धान बोनस का लाभ किन किसानों को मिलेगा। इसके अलावा विवाहिता महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपए, गरीब भूमिहीन व्यक्ति को 10 हजार रुपए देने की योजना पर भी सरकार जल्द काम शुरू करेगी।

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बहुमत से सरकार बनाई है। अब भाजपा सरकार ने चुनाव प्रचार के दौरान की गई घोषणाओं पर अमल करना शुरू कर दिया है।

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित सुशासन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में धान के बकाया बोनस भुगतान की गारंटी पूरी की गई।

प्रदेश के 11.76 लाख किसानों को दो वर्ष के बकाया बोनस के रूप में 3,716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रुपये का भुगतान किया गया। यह राशि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर की।

जानिए एक एकड़ के किसान को कितना होगा लाभ

छत्तीसगढ़ में किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 के बकाया धान की बोनस राशि का भुगतान किया गया है। यह भुगतान किसानों को प्रति क्विंटल 300 रुपये की दर से किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अधिकारियों के अनुसार यह भुगतान वित्तीय वर्ष 2014-15 व 2015-16 में बेचे गए कुल धान पर किया गया है। उस समय प्रति एकड़ अधिकतम धान खरीदी की सीमा 14.80 क्विंटल थी। इस हिसाब से प्रति एकड़ 4,440 रुपये का फायदा किसानों को पहुंचेगा। दो साल में प्रति एकड़ बोनस की राशि 8,880 रुपये होगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *