5 साल में दिग्विजय की आय घटी, पत्नी हुईं करोड़पति

Digvijay Singh Property : वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को राजगढ़ से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। दिग्विजय द्वारा चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार उनकी और पत्नी अमृता सिंह की संपत्ति 5 साल में 21.05 करोड़ रुपए बढ़ी है।

दिग्वियय सिंह और उनकी पत्नी अमृतासिंह के पास के कुल 59.12 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें 37.79 करोड़ की अचल और 12.33 करोड़ की चल संपत्ति है।

नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र उल्लेख किया गया है कि उनकी आमदनी बीते 5 सालों में आधी के लगभग रह गई है, जबकि उनकी पत्नी की आमदनी में लगातार इजाफा हुआ है। वह लखप‍ति से करोड़पति बन गईं।

शपथ पत्र में बताया गया है साल 2018-19 में उनकी आमदनी 39 लाख 49 हजार रुपए थी जो 2022-23 में घटकर 22 लाख 33,000 रुपए ही रह गई। हालांकि इस अवधि में उनकी पत्नी की आमदनी लगातार बढ़ रही है। अमृता राय की आमदनी साल 2018-19 में 5 लाख 72 हजार रुपए थी जो 2022-23 में बढ़कर करीब 1 करोड़ रुपए हो गई।

दिग्विजय सिंह पर बैंक का 4200 कर्ज है जबकि उनकी पत्नी अमृता राय पर 86 लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *