लगभग सभी लोगों को दही खाना बहुत पसंद होता है। दही फ्रेंडली हेल्दी कट बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है। वैसे भोजन में लगभग सभी लोग दही का सेवन करते हैं। बिना दही के खाना अधूरा सा लगता है। गर्मियों में लोग दही को बहुत ज्यादा खाते हैं।
एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करने से पहले दही खाना बहुत जरूरी है। दही में पाचन तंत्र में हल्दी बैक्टीरिया को मारने के लिए एंटीबायोटिक मौजूद होता है, जो इस बैलेंस को बनाए रखता है। वैसे दही के फायदे के बारे में सभी लोगों को ज्ञात हैं, लेकिन दही से होने वाले साइड इफेक्ट के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है।
क्या आप जानते हैं कि दही खाने के भी साइड इफेक्ट होते हैं? आपको एक विशेष बात की जानकारी होनी चाहिए कि प्रतिदिन हम कितनी मात्रा में दही खा सकते हैं। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आपको दही का उपयोग नहीं करना चाहिए। यह आपके शरीर में कब्ज की समस्या बना सकता है। अक्सर लोगों में कब्ज की समस्या भी ज्यादा देखने को मिलती है। यह समस्या अधिक दही के सेवन से होती है।
दही खाने से होने वाले नुकसान
गठिया के मरीजों को दही खाना नहीं चाहिए क्योंकि वह उनके लिए नुकसानदायक है। दही भोजन को खट्टा बनाता है जो कि जोड़ों के दर्द को बढ़ाने का काम करता है।
जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है उन्हें दही का प्रयोग नहीं करना चाहिए रात के समय में तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। रात के समय में दही खाने से एसिडिटी, अपच और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण रात के समय में दही का सेवन नहीं किया जाना चाहिए।
बल्कि एक रिसर्च में पाया गया है कि लैक्टोज इंटोलरेंस वाले लोग दही को आसानी से पचा लेते हैं, जबकि उन्हें दूध को पचाने में समस्या हो सकती है।
दही और भोजन के बीच में कुछ समय का अंतराल रखना जरूरी है। और दही का सेवन कम मात्रा में होना सही होता है।
हमारे आयुर्वेद में दही का सेवन करना कफ दोष को बढ़ाता है और इससे अस्थमा, साइनस, सर्दी, खांसी जैसी समस्या वाले लोगों को भी परेशानी बढ़ सकती है। दही का सेवन शरीर में ट्रिगर पैदा कर सकता है।
रात के समय दही का सेवन सही है क्या
रात के समय दही का प्रयोग करने से खांसी जैसे रोग को बढ़ा देता है क्योंकि दही के अंदर खट्टा और मीठा दोनों प्रकार का गुण होता है अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही खांसी की परेशानी है तो उसके लिए दही खाना बहुत ही नुकसानदायक है क्योंकि दही खाने से गले में बलगम की शिकायत हो जाती है इसी कारण दही का प्रयोग रात के समय नहीं करना चाहिए।