क्या आप वर्ल्ड लाफटर डे के बारे में जानते हैं…!आखिर क्यों मनाया जाता है? जानिए इसका इतिहास।

वैसे तो सभी जानते हैं कि हँसना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी होता है, शायद यही कारण है कि लोग हँसने के लिए कई कॉमेडी शो देखते हैं। इससे घर का माहौल भी अच्छा रहता है और इंसान हमेशा हँसता रहता है। हमारी हँसी हमें हेल्दी और खुश रहने के लिए सर्वोत्तम रामबाण उपचार साबित होती है, जिससे हमें दवाइयों की आवश्यकता नहीं होती।

आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि हम बार-बार हंसने का ही बात क्यों कर रहे हैं। हम यह इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 7 मई को विश्व हास्य दिवस मनाया जाएगा। यह हर साल मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। क्या आप वर्ल्ड लाफ्टर डे के बारे में जानना चाहेंगे? इसका इतिहास क्या है और यह कब से शुरू किया गया? इसकी पूरी कहानी यहां पढ़ने को मिलेगी।

वर्ल्ड लाफटर डे का इतिहास

वर्ल्ड लाफ्टर डे के संस्थापक डॉक्टर मदन कटारिया थे। उन्होंने सन् 1988 में इस दिन की शुरुआत की, जिसका मकसद किसी भी व्यक्ति के चेहरे पर उभरते भावों को स्वास्थ्य पर पड़ने वाले पॉजिटिव प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करना था। उस समय से ही वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाने लग गया है।

पहली बार विश्व हास्य दिवस 10 मई को मुंबई में मनाया गया था। इसी कारण से हर साल विश्व हास्य दिवस की शुरुआत होती है, जिसका उद्देश्य हंसने के महत्व और खुश रहने के लाभ के बारे में जागरूकता पैदा करना है, और इसीलिए हम इसे मनाते हैं।

विश्व हास्य दिवस का महत्व

विश्व हास्य दिवस को पूरी दुनिया में शांति को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। हंसी एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को खुश रखने में मदद करता है। इससे हमारी दुश्मनी भी दूर हो जाती है। हंसी के माध्यम से हम मित्रता और भाईचारा का संदेश दे सकते हैं। हंसी से हम शरीर में मौजूद तनाव और अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

हंसी एकमात्र ऐसा साधन है जो वजन घटाने में भी मदद करता है। यह चेहरे की मांसपेशियों की कसरत करने में भी हमारी पूरी सहायता करता है। हंसने से हमारे शरीर में ऊर्जा का प्रभाव उत्पन्न होता है। इसके साथ ही, हंसना हमारे दृष्टिकोण में पॉजिटिविटी को भी प्रबल करता है।

विश्व हास्य दिवस मनाने का दिन

विश्व हास्य दिवस प्रतिवर्ष मई के महीने में पहले रविवार को मनाया जाता है। इस वर्ष, विश्व हास्य दिवस 2023 मई के महीने में 7 मई को पड़ रहा है, इसलिए इसी दिन रविवार को पूरे विश्व में हास्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *