Eclipse 2024 : 2024 में किस ग्रहण का लगेगा सूतक काल, नए साल में 4 ग्रहण कब-कब यहां जानें

Eclipse 2024 : 2024 में किस ग्रहण का लगेगा सूतक काल, नए साल में 4 ग्रहण कब-कब यहां जानें

Eclipse 2024 Date and SutakTime : पंचांग के अनुसार, नए साल 2024 में 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लगेगा। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वहीं, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में आ जाते हैं,तो इस दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है,लेकिन चंद्रमा पर नहीं पड़ता है। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। हिंदू धर्म में इस भूगोलीय घटना का बड़ा महत्व है। ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है।आइए जानते हैं साल 2024 में सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण कब लगेगा ?

सूर्य ग्रहण 2024 :

साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण : साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। इस दिन रात में 9 बजकर 12 मिनट पर सूर्यग्रहण शुरू होगा और मध्य रात्रि में 1 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। सूतक काल की शुरुआत ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से हो जाती है। इसलिए 8 अप्रैल 2024 को सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर सूतक काल आरंभ होगा।

भारत में सूतक मान्य होगा ?

साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण पश्चिमी एशिया,दक्षिण-पश्चिम यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, उत्तरी धुव्र, दक्षिणी धुव्र और अफ्रीका में नजर आएगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगी।

साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण: साल 2024 का आखिरी सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन रात 9 बजकर 13 मिनट पर सूर्यग्रहण लगेगा और मध्य रात्रि 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही साल के दूसरे सूर्यग्रहण के सूतक काल की शुरुआत 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर होगा।

भारत में नहीं लगेगा साल 2024 में सूर्यग्रहण : साल 204 का आखिरी सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि, साल के दूसरे चंद्रग्रहण को अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक महासाग में देखा जा सकेगा। साल 2024 में दोनों सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

चंद्रग्रहण 2024

साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण : साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को लगेगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत 25 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर होगी और दोपहर को लगभग 3 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा।

कहां-कहां दिखाई देगा पहला चंद्रग्रहण ?

2024 का पहला चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, प्रशांतमहासागर समेत कई क्षेत्रों में नजर आएगा। भारत में यह चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए सूतक काल भी नहीं लगेगा।

साल 2024 का दूसरा चंद्रग्रहण : साल 2024 का आखिरी चंद्रग्रहण 18 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा।

क्या भारत में दिखाई देगा आखिरी चंद्रग्रहण 2024 ?

साल 2024 का आखिरी चंद्रग्रहण यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, साउथ और नॉर्थ अफ्रीका, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक महासागर में नजर आएगा। भारत में साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी नहीं दिखाई देगा।

भारत में नहीं लगेगा ग्रहण: साल 2024 में दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण लगेंगे, लेकिन भारत में चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *