Falgun Month 2024: 25 फरवरी से शुरू होगा फाल्गुन मास, जानिए इस महीने में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार

हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन साल का 12वां यानि आखिरी महीना होता है। इस महीने को हर्ष और उल्लास का महीना भी माना जाता है। यह महीना विवाह, वृषभ और ग्रह-गोचर आदि के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

फाल्गुन मास की शुरुआत माघ मास की पूर्णिमा से होती है। जब फाल्गुन और वसंत ऋतु एक साथ आती है, तो पृथ्वी की तुलना आभूषणों से सजी दुल्हन से की जाती है। फाल्गुन मास का धार्मिक, प्राकृतिक और वैज्ञानिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है। इस महीने में पड़ने वाले होली, महाशिवरात्रि आदि त्योहार बेहद खास माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि 2024 में फाल्गुन मास कब शुरू होगा, इस महीने की क्या खास विशेषताएं हैं और इस महीने में कौन से व्रत और त्योहार आ रहे हैं।

फाल्गुन मास 2024 कब प्रारंभ हो रहा है?
फाल्गुन मास 25 फरवरी 2024 दिन रविवार से प्रारंभ होकर 25 मार्च 2024 को समाप्त होगा। इस माह की पूर्णिमा के दिन चंद्रमा फाल्गुन नक्षत्र में होता है, इसलिए इसका नाम फाल्गुन पड़ा। मान्यता है कि इस माह में दान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।

क्यों खास है फाल्गुन मास 2024?
धार्मिक मान्यता है कि चंद्रमा का जन्म फाल्गुन माह में हुआ था, इसलिए इस माह में चंद्रमा की विशेष पूजा से मानसिक तनाव दूर होता है और इंद्रियों को वश में करने की शक्ति बढ़ती है।

फाल्गुन माह में चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली में चंद्र दोष दूर हो जाता है। फाल्गुन में प्रेम और आनंद का त्योहार होली भी मनाया जाता है। फाल्गुन माह में भगवान कृष्ण के तीन स्वरूपों की पूजा की जाती है। उनके तीन रूप हैं- बाल कृष्ण, युवा कृष्ण और गुरु कृष्ण। इन तीन रूपों की पूजा करने से संतान सुख, दांपत्य जीवन में सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *