चर्चित अभिनेता बृजेश त्रिपाठी ने दुनिया को कहा अलविदा, भोजपुरी सिनेमा के कहे जाते थे भीष्म पितामह

 

Brijesh Tripathi Death : मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता बृजेश त्रिपाठी का आज निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने की वजह से 72 साल की उम्र में अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर बृजेश त्रिपाठी को भोजपुरी सिनेमा का भीष्म पितामह कहा जाता था। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले ही एक्टर को डेंगू हुआ था।

जिसके बाद उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। वह स्वस्थ होकर घर भी लौट गए थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें मुंबई लाया गया था। लेकिन बीती रात यानी रविवार की रात दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उन्हें फैंस सदमे में हैं। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में भी मातम छा गया है।

46 वर्षों इंडस्ट्री में एक्टिव थे बृजेश त्रिपाठी

अभिनेता बृजेश त्रिपाठी 46 वर्षों से भोजपुरी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव थे। उन्होंने बॉलीवुड में करीब 250 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म ‘सैयां तोहारे कारण’ से 1979 में पहला डेब्यू किया था। वहीं उनकी पहली हिंदी फिल्म टैक्सी चोर थी जो 1980 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया है। वह बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा थे।

इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर

अभिनेता नो एंट्री, ओम, गुप्ता: द हिडन ट्रुथ, मोहरा, देवरा भईल दीवाना, हमार बॉडीगार्ड शिवा, ड्राइवर राजा, पिया चांदनी, राम कृष्ण बजरंगी जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

इन सेलेब्स के साथ कर चुके हैं स्क्रीन शेयर

अभिनेता बृजेश त्रिपाठी बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं। उन्हें अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, रवि किशन, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना सहित अन्य सितारों के साथ स्क्रीन पर देखा जा चुका है। बॉलीवुड में वह करीब 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *