नहीं रहे मशहूर मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय, 77 वर्ष की उम्र में निधन

सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जाने माने मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सोमवार को अपने चेन्नई स्थित आवास पर अंतिम सासें ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

77 साल के जॉय पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को चेन्नई ही किया जाएगा।

के जे जॉय का 77 साल की उम्र में निधन मलयालम संगीत जगत के पहले ‘तकनीकी संगीतकार’ के जे जॉय के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। संगीत की दुनिया के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर मलयाम पार्श्व गायक सह संगीतकार एम जी श्रीकुमार ने शोक व्यक्च किया है। सोशल मीडिया पर एम जी श्री कुमार ने लिखा ‘मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’

मशहूर गानों के रहे निर्माता आपको बता दें कि के जे जॉय संगीत की दुनिया में अपने संगीत से हर मन रुहानी सुकून पहुंचाया है। लंबे करियर के दौरान उन्होंने दो सौ से ज्यादा फिल्मों को संगीत दिया है। 1970 के दशक में वह कई गानों के निर्माता भी रहे। वो जॉय ही थे जिनकी बदौलत संगीत की दुनिया में काफी परिवर्तन आए। उनकी इस भूमिका के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *