|

मुंबई में फायरिंग..900 KM दूर कच्छ में छिपे, सलमान के आरोप‍ियों को रातभर के ऑपरेशन में ऐसे किया गिरफ्तार

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में घर के बाहर गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार रात गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं और उनके नाम विक्की गुप्ता और सुनील पाल हैं। दोनों रविवार की सुबह करीब 5 बजे सलमान खान के घर के बाहर पहुंचे थे और गोलीबारी करने के बाद वहां से फरार हो गए थे।

 

 

 

अलग-अलग टीम बनाकर पकड़ा

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दो अलग-अलग टीमें बनाई थीं। रातभर चलाए गए ऑपरेशन के बाद पुलिस को यह सफलता हासिल हुई है। फिलहाल प्राथमिक पूछताछ के बाद दोनों को मुंबई पुलिस के हाथ सौंप दिया गया है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के संपर्क में थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *