हिंडनबर्ग संकट से बाहर निकले गौतम अडानी, सिर्फ इक्विटी से ₹41500 करोड़ जुटाए

हिंडनबर्ग संकट से बाहर निकले गौतम अडानी, सिर्फ इक्विटी से ₹41500 करोड़ जुटाए

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी के समूह ने इस साल इक्विटी से पांच अरब अमेरिकी डॉलर (41,500 करोड़ रुपये) जुटाए और करीब इससे दोगुनी राशि बांड के जरिए हासिल की। अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में समूह पर लगाए गए गंभीर आरोपों से उबरते हुए अडानी ने निवेशकों का भरोसा साबित किया।

बता दें कि अडानी 2023 की शुरुआत में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी थे, हालांकि 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में उन पर आरोप लगाए जाने के बाद उनकी निजी संपत्ति लगभग 60 अरब डृॉलर घट गई। समूह ने सभी आरोपों से इनकार किया और अपनी रणनीति पर काम करते हुए वापसी की। अडानी एक साल पहले अपनी संपत्ति से करीब 36 अरब अमेरिकी डॉलर पीछे हैं। वह अपने प्रतिद्वंद्वी अरबपति मुकेश अंबानी से 12 अरब अमेरिकी डॉलर पीछे हैं।

अडानी ग्रीन एनर्जी ने कितने जुटाए
अडानी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल) ने अंतरराष्ट्रीय बैंकों के एक संघ से 1.36 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। एजीईएल के अनुसार मार्च 2021 में प्रारंभिक परियोजना वित्तपोषण के बाद से 1.36 अरब अमेरिकी डॉलर के वित्त पोषण से कंपनी का कुल कोष बढ़कर तीन अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

कितनी है गौतम अडानी की दौलत
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की दौलत 84.3 बिलियन डॉलर है। यह साल 2023 में 36.2 बिलियन डॉलर कम हुआ है। अडानी देश के दूसरे सबसे रईस अरबपति हैं। वहीं, दुनिया के अरबपतियों की रैंकिंग में अडानी 15वें स्थान पर हैं। गौतम अडानी से आगे भारतीय अरबपतियों में मुकेश अंबानी हैं। मुकेश अंबानी की दौलत 96.3 बिलियन डॉलर है।

साल 2023 में मुकेश अंबानी की दौलत 9.23 बिलियन डॉलर बढ़ी है। अंबानी दुनिया के रईस अरबपतियों की सूची में 13वें स्थान पर हैं। दुनिया की अरबपतियों की रैंकिंग में एलन मस्क शीर्ष पर बरकरार हैं। मस्क की दौलत 229 बिलियन डॉलर है। साल 2023 में मस्क की दौलत 92 बिलियन डॉलर बढ़ी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *