₹1 लाख दीजिए, महिंद्रा के शेयर खरीदने हैं…डिमांड पर आनंद महिंद्रा ने दिया ये जवाब

₹1 लाख दीजिए, महिंद्रा के शेयर खरीदने हैं...डिमांड पर आनंद महिंद्रा ने दिया ये जवाब

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी सक्रिय रहते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वह ना सिर्फ अपने दिल की बात कहते हैं बल्कि यूजर्स के भी सवालों के जवाब देते हैं। कई बार यूजर्स को दिए गए उनके जवाब काफी मजेदार होते हैं। हाल ही में आनंद महिंद्रा ने अपने एक यूजर को ऐसा ही मजेदार जवाब दिया है। यह जवाब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, आनंद महिंद्रा के एक पोस्ट पर कमेंट में यूजर ने शेयर खरीदने के लिए पैसे की डिमांड कर दी। यूजर ने अपने कमेंट में लिखा- सर, मुझे महिंद्रा के शेयर खरीदने के लिए 1 लाख रुपये चाहिए। यूजर के इस जवाब को री-ट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा-

क्या आइडिया है सरजी, आपकी हिम्मत के लिए तालियां! पूछने में क्या जाता है? इस कमेंट के साथ ही आनंद महिंद्रा ने हंसी की इमोजी भी डाली है। अब आनंद महिंद्रा के इस मजेदार जवाब की लोग तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि आनंद महिंद्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 10.9 मिलियन फॉलोअर हैं। वह देश के चुनिंदा कारोबारियों में हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

महिंद्रा के शेयर
अगर महिंद्रा ग्रुप के शेयरों की बात करें तो कई कंपनियां मार्केट में लिस्टेड हैं। इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज आदि शामिल हैं। ग्रुप की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा है। इस कंपनी के शेयर बीएसई इंडेक्स पर 1670 रुपये के भाव पर हैं। इस शेयर ने इसी महीने 1,738.80 रुपये के 52 वीक हाई को टच किया था। इस कंपनी का मार्केट कैपिटल 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। आईटी सेक्टर की कंपनी टेक महिंद्रा है। टेक महिंद्रा के शेयर 1270 रुपये के स्तर पर हैं। 18 दिसंबर को इस शेयर का 52 वीक हाई 1,332.60 रुपये था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *