झारखंड वासियों के लिए खुशखबरी, रांची से वाराणसी के बीच चलाई जाएगी एक और नई वंदे भारत ट्रेन

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि झारखंड वासियों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड वासियों को जल्दी एक और वंदे भारत ट्रेन  मिल सकती है। रांची से पटना और हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है।

यह ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस रांची से वाराणसी के बीच 13 घंटे में पहुचांती है पर वंदे भारत ट्रेन इस दूरी को सिर्फ 7 से 8 घंटे में ही पूरी कर देगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा भी आरामदायक होगी।

जानें कौन से रास्ते से चलेगी ट्रेन

आपको बता दे कि इस ट्रेन को रांची से वाराणसी के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है। अभी तक इस ट्रेन के दो रास्तो को चुना गया है। पहले रास्ते की दूरी 575 कमी है और दूसरे की 539 किलोमीटर है।

पर इस ट्रेन को बिहार के गया होकर चलाने की बहुत उम्मीद लगाई जा रही है।  क्योंकि इस रास्ते से वाराणसी के लिए यात्री काफी अधिक है। आप जान ले यह ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वंदे भारत ट्रेन को लेकर स्पष्ट तिथि या फिर स्पष्ट जानकारी दें सकते है।  बहुत जल्द रांची से वाराणसी के लिए भी ट्रेन को शुरु कर द्या जाएगा।

दिसंबर महीने में ही ट्रेन की शुरुआत हो सकती है। अभी तक रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को लेकर रांची रेल मंडल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *