गूगल हर किसी को दे रहा स्कालरशिप, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया हुई शुरू, जल्द उठाए फायदा

बढ़ते समय के सात-साथ दुनिया भर में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को भी काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिये केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक स्कॉलरशिप्स का ऐलान कर रही है। इसी कड़ी में दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजिन Google ने भी स्कॉलरशिप की पेशकश की है। 

तकनीकी व्यवसाय में करियर बनाने के लिए गूगल ने दुनिया भर के बच्चों के लिये स्कॉलरशिप पेश की है, जिसकी मदद से विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस, गेमिंग और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

गूगल स्कॉलरशिप-2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

मूल रूप से इसका मकसद ज्यादातर विद्यार्थियों की टेक्नोलॉजी और टेक बिजनेस सेक्टर में करियर बनाने में मदद करना है। इस बीच गूगल स्कॉलरशिप-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया Google.inc पर शुरू हो गई है।

चुने गये एशिया प्रशांत, उत्तरी अमेरिका और यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका जैसे तीन अलग-अलग क्षेत्रों के विद्यार्थी गूगल जनरेशन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महिलाओं को सशक्त करने की कोशिश

इसके साथ ही गूगल स्कॉलरशिप 2023 की मदद से अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त करने की कोशिश की जा रही है। इस स्कॉलरशिप के जरिए एशिया प्रोविंस नॉर्थ, अमेरिका और यूरोप की महिलाओं से कंप्यूटर साइंस, गेमिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट में पदों के लिए आवेदन करने का आग्रह किया गया है।

आप भी कर सकते हैं आवेदन

इस स्कॉलरशिप के लिये किसी देश के किसी भी कोने से कोई भी विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। इसके लिये कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। इससे कई होनहार विद्यार्थियों को दुनिया के बेस्ट यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ने को मौका मिलेगा। अगर आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो बिना देर किये Google.inc पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

Google की विभिन्न स्कटलरशिप्स

  • पीढ़ी Google पुरस्कार
  • उडेसिटी- गूगल डेवलपर रिवार्ड्स
  • महिला टेकमेकर स्कॉलर्स प्रोग्राम
  • गूगल वेंकट पंचपकेसन मेमोरियल रिवार्ड्स
  • गूगल सम्मेलन और यात्रा छात्रवृत्ति
  • डूडल फोर गूगल इंडिया कॉन्टेस्ट
  • सीखने के लिए गूगल इंडिया कोड प्रतियोगिता

गूगल स्कॉलरशिप 2023 के लिये अप्लाई करने की योग्यता

  • सभी आवेदकों को कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, या संबंधित तकनीकी से डिग्री प्राप्त होना चाहिए।
  • शैक्षणिक वर्ष 2022 23 के स्नातक और स्नातकोत्तर सभी विद्यार्थी भी इस छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं।
  • सभी विद्यार्थियों के पास उत्कृष्ट अकादमिक रिकॉर्ड होना चाहिए।
  • गूगल छात्रवृत्ति कार्यक्रम पूर्ण होने के पश्चात सभी विद्यार्थियों के लिए एशिया प्रशांत देश में एक अनुमोदित विश्वविद्यालय में अध्ययन के दूसरे वर्ष में दाखिला लेना चाहिए।
  • गूगल छात्रवृत्ति प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य नेतृत्व का प्रदर्शन कंप्यूटर और प्रौद्योगिकी क्षेत्र को आगे बढ़ाना है।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • रिज्यूमे या सीवी पीडीएफ
  • दो लघु निबंध उत्तर प्रतिक्रियाओं की पीडीएफ
  • वर्तमान या सबसे हालिया प्रतिलेख का पीडीएफ (अनौपचारिक दस्तावेज स्वीकार्य हैं)

ऐसे करें आवेदन

  • buildyourfuture.withgoogle.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, होम पेज आपकी सभी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • गूगल स्कॉलरशिप 2023 के लिंक को सर्च करें और उस पर क्लिक करें।
  • अब आपकी सभी स्क्रीन पर गूगल स्कॉलरशिप 2023 के लिए आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण विवरणों को ध्यान से भरें।
  • सभी जानकारियां भरने के बाद, तकनीकी परियोजना से संबंधित पूर्ण बायोडाटा जमा करें।
  • अब आप पीडीएफ के माध्यम से महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment