फिट रहने के लिए रोजाना कितने घंटे जिम में करना चाहिए वर्कआउट, सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,आज के दौर में जिम जाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बेहतर फिटनेस पाने के लिए हर उम्र के लोग जिम का रुख कर रहे हैं। कुछ लोग जिम जाने की बजाय घर या पार्क में व्यायाम करना पसंद करते हैं।

कई लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि आप एक्सरसाइज करके खुद को कितने समय तक फिट रख सकते हैं। कुछ लोग इसके बारे में इंटरनेट पर सर्च करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा करना हानिकारक भी साबित हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि फिटनेस ट्रेनर इस बारे में क्या कहते हैं।

कितनी देर तक व्यायाम करना है

जीएफएफआई फिटनेस एकेडमी (नई दिल्ली) के ट्रेनर पंकज मेहता कहते हैं कि आमतौर पर एक्सरसाइज का समय 1 से 1.5 घंटे का होता है, लेकिन कुछ इंटेंस एक्सरसाइज भी हैं, जिन्हें आप इतने लंबे समय तक नहीं कर सकते। यह अलग-अलग एक्सरसाइज पर भी निर्भर करता है कि आप जिम में कितना समय बिताएंगे। जो लोग हल्का व्यायाम करते हैं, वे तीव्र वर्कआउट की तुलना में अधिक समय तक वर्कआउट करते हैं। इससे व्यक्ति की बराबर कैलोरी बर्न होती है। कई बार व्यायाम का समय उम्र, चिकित्सीय स्थिति और फिटनेस पर भी निर्भर करता है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *