बढ़ते मोटापे से हैं परेशान तो रोजाना करें मेडिटेशन,वेट लॉस के लिए जानें क्या है करने का सही तरीका

बढ़ते मोटापे से हैं परेशान तो रोजाना करें मेडिटेशन,वेट लॉस के लिए जानें क्या है करने का सही तरीका

लाइफ में बढ़ते स्ट्रेस को दूर करने के साथ मन को शांत रखने के लिए लोग मेडिटेशन का सहारा लेते हैं। मेडिटेशन ना सिर्फ व्यक्ति का तनाव दूर करता है बल्कि व्यक्ति का लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में भी मदद करता है। यह बात तो ज्यादातर लोग जानते होंगे लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि मेडिटेशन की मदद से आप बढ़ते वजन को भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। जी हां, मेडिटेशन वेट लॉस का एक बेहतर तरीका माना जाता है। हालांकि इसका पूरा फायदा लेने के लिए व्यक्ति को इसे करने का सही तरीका मालूम होना बेहद जरूरी है।

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार वेट लॉस के लिए मेडिटेशन भी एक अच्छा तरीका है। आइए जानते हैं कैसे मेडिटेशन व्यक्ति को वेट लॉस में मदद कर सकता है।

वजन कम करने में कैसे फायदेमंद मेडिटेशन
-कई बार आपने कुछ लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि वो स्ट्रेस में वो ओवर ईटिंग करना शुरू कर देते हैं, जो वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण होता है। लेकिन मेडिटेशन की मदद से व्यक्ति को तनाव और चिंता कम महसूस होती है और वो ओवर ईटिंग से बच जाता है। जिससे वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
– कई बार ठंड में बाहर जाकर एक्सरसाइज करने में आलस भी बढ़ते वजन का कारण बन जाता है। लेकिन मेडिटेशन घर पर रहकर भी किया जा सकता है।
-रेग्यूलर मेडिटेशन से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है बॉडी से ज्यादा फैट बर्न हो सकते हैं।

वेट लॉस के लिए कैसे मेडिटेशन करना सही-
अगर आप वेट लॉस के लिए मेडिटेशन करना चाहते हैं तो सबसे पहले किसी शांत जगह पर बैठकर गहरी सांस लेकर कुछ सेकेंड रोककर रखें। इसके बाद धीरे से सांस छोड़ें। इस प्रक्रिया को दोहराएं और नेचुरल तरीके से ही सांस लें। सांस लेने समय आपकी छाती और पेट में आपको मुवमेंट महसूस होगा। लेकिन आपका शरीर इस समय स्थिर अवस्था में रहना चाहिए। ऐसा करते समय 10 मिनट के लिए अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। शुरुआत में हो सकता है मेडिटशन करते समय आपका ध्यान इधर-उधर भटक जाए लेकिन धीरे-धीरे आपको अभ्यास हो जाएगा। दोबारा अपनी ब्रीदिंग की ओर ध्यान केंद्रित करें।

वेट लॉस के लिए मेडिटेशन के साथ फॉलो करें ये टिप्स-
-खाने को अच्छी तरह धीरे-धीरे चबाकर खाएं।
-बार-बार खाने की आदत बदल दें।
– अपनी भूख का समय याद रखें।
-जंक फूड से बचें और हेल्दी खाने की आदत डालें।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *