वजन घटाना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी लस्सी, एक्सपर्ट से जानें इसकी रेसिपी

वजन घटाना आज के समय में एक बड़ी चुनौती बन गई है। इसके लिए लोग तरह-तरह के वेट लॉस प्लान, फास्टिंग यहां तक कि कुछ लोग सर्जरी तक कराते हैं। आप डाइट में बदलाव करके आसानी से वजन घटा सकते हैं।

इसके लिए आप डाइट में स्ट्रॉबेरी लस्सी को शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन घटाने में लाभकारी मानी जाती है। चलिए न्यूट्रीशनिस्ट स्मृति से जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में।

सामाग्रियां

  • 200 एमएल दही
  • 50 ग्राम स्ट्रॉबेरी
  • 50 ग्राम केले
  • 20 ग्राम अंजीर
  • 5 ग्राम चिया सीड्स
  • 5 ग्राम बादाम

स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने की रेसिपी

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चिया सीड्स और दो अंजीर मिलाएं।
  • अब इसमें बादाम मिलाकर आधे घंटे के लिए इसे पानी में भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद आपको मिक्सर जार में 200 एमएल दही डालनी है और भीगी हुई सामाग्रियां मिलानी है।
  • अब इसमें स्ट्रॉबेरी मिलाकर इसे अच्छे से पीस लें।
  • लीजिए आपकी हेल्दी स्ट्रॉबेरी ड्रिंक बनकर तैयार है।
  • वजन घटाने में फायदेमंद

    अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो ऐसे में स्ट्रॉबेरी लस्सी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस ड्रिंक को आप सुबह नाश्ते में पी सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है साथ ही अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास कराता है। इससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है और वजन आसानी से कम होता है।

    स्ट्रॉबेरी लस्सी पीने के फायदे

    • स्ट्रॉबेरी लस्सी पीना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
    • इसे पीने से आपको कब्ज, गैस और अपच से राहत मिलती है।
    • गर्मियों के दौरान इसे पीने से पेट की गर्मी कम होती है।
    • यह लस्सी आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ही साथ वजन घटाने में भी लाभकारी होती है।
    • इसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ ही साथ त्वचा पर भी अच्छा असर होता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *