Samsung Galaxy F15 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगी 6000mAh जंबो बैटरी

Samsung Galaxy F15 5G फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का अपकमिंग बजट फोन होगा, जिसे अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा रहा है। लॉन्च से पहले कंफर्म हो गया है कि इसे Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा।

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के जरिए फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है। फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग के इस फोन में आपको sAMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, फोन में 6000mAh की जंबो बैटरी दी जाएगी।

Samsung Galaxy F15 5G India launch date

कंपनी ने Samsung Galaxy F15 5G फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 4 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले सैमसंग का यह फोन Flipkart पर लिस्ट हो गया है, जिससे इसकी उपलब्धता की जानकारी रिवील हो गई है। यह फोन खरीद के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के जरिए फोन के कई फीचर्स की डिटेल्स भी रिवील हो गई है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *