IPL 2024: 42 की उम्र में 24 वाली फुर्ती… धोनी ने डायरेक्टर हिट से उड़ाया विकेट, फ्रेम में भी नहीं थे अनुज रावत

महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हो चुके हैं। कुछ महीने बाद ही उनका 43वां जन्मदिन होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट से 2020 में ही उन्होंने संन्यास ले लिया था। लेकिन आज भी मैदान पर धोनी की वही फुर्ती देखने को मिलती है। आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इसमें धोनी ने विकेट से पीछे से एक बार फिर अपना कमाल दिखाया।

धोनी ने किया रन आउट

आरसीबी की पारी की आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक शॉट नहीं खेल पाए। गेंद विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के पास गई। दिनेश कार्तिक और नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े अनुज रावत ने रन चुराने की कोशिश की। लेकिन उनके घर के बीच धोनी आ गए। उन्होंने गेंद लपका और निशाना बनाकर अंडर आर्म थ्रो कर दिया। लेग विकेट पर जाकर लगी और इस समय अनुज रावत क्रीज में नहीं पहुंच पाए थे। उन्हें रन आउट होकर वापस लौटना पड़ा।

अनुज ने बल्ले से किया प्रभावित

इस मुकाबले में अनुज रावत ने बल्ले से काफी प्रभावित किया। छठे नंबर पर उतरकर उन्होंने सिर्फ 25 गेंद पर 48 रन ठोक दिए। अपनी पारी में रावत ने 4 चौके और 3 छक्के मारे। दिनेश कार्तिक के साथ छठे विकेट के लिए अनुज ने 95 रन भी जोड़े। यह वजह रही कि आरसीबी की टीम 78 रन पर 5 विकेट खोने के बाद भी 173 रनों तक पहुंचने में सफल रही।

चेन्नई ने जीता मुकाबला

आईपीएल 2024 के इस पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया। डिफेंडिंग चैंपियन को 6 विकेट से जीत मिली। पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 173 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 19वें ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में चेन्नई के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने 4 विकेट लिए। बल्लेबाजी में 6 में से 5 बल्लेबाजों ने 20 का आंकड़ा पार किया। रचिन रविंद्र ने सबसे ज्यादा 15 गेंद पर 37 रन ठोके।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *