IPL 2024: वानखेड़े में चमका दुबे जी का लड़का, मुंबई के खिलाफ लगाया आतिशी तड़का

Shivam Dubey: आईपीएल 2024 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले गए मुकाबले में शिवम दुबे का बल्ला जमकर चला। शिवम दुबे ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 28 गेंद में आतिशी अर्धशतक 7 चौके और 2 छक्के की मदद से जड़ दिया।

ये उनका सीजन में दूसरा अर्धशतक है। अंत में दुबे 38 गेंद गेंद में 66 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन के स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे। दुबे ने 173.68 के स्ट्राइक रेट वाली अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के जड़े।

शानदार रहा है आईपीएल 2024 में प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में शिवम दुबे का बल्ला जमकर चला है। सीजन में दुबे ने 6 मैच की 6 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 242 रन 60.50 के औसत और 163.51 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। नाबाद 66 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है जो उन्होंने मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेली। सीजन में उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं। जिसमें 20 चौके और 15 छक्के जड़े हैं। 242 रन में से 170 रन शिवम ने चौकों और छक्कों की मदद से बनाए हैं वो भी बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए। उनकी बीच के ओवरों में ऐसी बल्लेबाजी का फायदा चेन्नई सुपर किंग्स को मिला है।

30 गेंद में पूरी की अर्धशतकीय साझेदारी

शिवम दुबे रविवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चौथे पायदान पर बल्लेबाजी करने उतरे। उस वक्त टीम का स्कोर 7.5 ओवर में 60 रन था। ऐसी स्थिति में उन्होंने अपने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का साथ शानदार तरीके से दिया और मुंबई के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 30 गेंद में पूरी कर ली। इस साझेदारी में शिवम ने 29 रन का योगदान दिया।

रुतुराज के साथ की 90 रन की साझेदारी

दोनों ने मिलकर सीएसके को 16वें ओवर की पहली गेंद पर 150 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन अगली ही गेंद गायकवाड़ हार्दिक पांड्या की गेंद पर मोहम्मद नबी के हाथों लपके गए। इसके साथ ही 90 (45) रन की साझेदारी का अंत हो गया।

अंत तक जमाए रहे पिच पर पैर

रुतुराज के आउट होने के बाद एक छोर थामे शिवम दुबे खड़े रहे। उन्होंने अंत तक विकेट नहीं गंवाया और दूसरे छोर पर खड़े डेरिल मिचेल और एमएस धोनी का साथ दिया और टीम को 206 रन के स्कोर तक पहुंचाने के बाद पवेलियन वापस लौटे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *