नॉनवेज अच्छा है या वेजिटेरियन! अब साइंस दे रही है इसका जवाब

हमारा आहार न सिर्फ हमें पोषण देता है, बल्कि ये हमारे मेटाबॉलिज्म को भी सुधारता है। यह सीधे तौर पर उम्र को प्रभावित करता है।

नॉनवेज फूड अच्छा है या वेजिटेरियन फूड! ये विषय अक्सर चर्चा में रहता है।

इसे लेकर लोगों के अपने अपने तर्क और विचार हैं। खासतौर ये माना जाता है कि नॉनवेज यानी पशुओं से मिलने वाला प्रोटीन ज्यादा हेल्दी होता है। यही कारण है कि अक्सर लोग ताकत बढ़ाने और बॉडी बनाने के लिए नॉनवेज खाना पसंद करते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या लोगों का नॉनवेज खाने का यह तर्क ठीक है और साइंस व दुनियाभर के शोध इसे लेकर क्या कहते हैं। चलिए आज इसे भी जान लेते हैं।

शरीर के लिए इसलिए जरूरी है प्रोटीन

हमारा आहार न सिर्फ हमें पोषण देता है, बल्कि ये हमारे मेटाबॉलिज्म को भी सुधारता है। यह सीधे तौर पर उम्र को प्रभावित करता है। प्रोटीन शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। हार्मोन का बैलेंस बनाने से लेकर शरीर को मजबूती देने और इम्यूनिटी बढ़ाने तक का काम प्रोटीन करता है। विभिन्न शोध बताते हैं कि जो बुजुर्ग अपनी डेली डाइट में प्रोटीन का अधिक सेवन करते हैं, वे शारीरिक रूप से अधिक मजबूत होते हैं। उनकी हड्डियों और मांसपेशियों में नुकसान भी धीमी गति से होता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *