फाल्गुन माह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

HIGHLIGHTS

• इस बार 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा।

• 17 मार्च होलाष्टक प्रारंभ होगा।

• 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

Falgun month : हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास का प्रारंभ इस बार 25 फरवरी 2024 से हो रहा है।

कैलेंडर मतभेद के चलते इसका आरंभ 24 फरवरी को होने की बात की कही जा रही है। यह हिन्दू पंचांग का अंतिम माह माना गया है। इस माह से जहां सर्दी कम होने लगती है, वहीं धीरे-धीरे गर्मी की शुरुआत भी हो जाती है। यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं फाल्गुन के महीने के दिवस विशेष, व्रत और महत्वपूर्ण त्योहार से संबंधित संपूर्ण जानकारी एकसाथ।

आइए जानें फाल्गुन 2024 के व्रत-त्योहारों तथा महत्वपूर्ण दिवस की लिस्ट :

25 फरवरी- शब्बे रात, पोडषकारण व्रत पूर्ण, अवतार मेहेर बाबा जन्मोत्सव

28 फरवरी- संकष्टी गणेश चतुर्थी, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

26 फरवरी- वीर सावरकर दिवस

27 फरवरी- चंद्रशेखर आजाद शहीद दिवस

29 फरवरी- मोरारजी भाई देसाई जयंती

3 मार्च- सीताष्टमी, श्री जानकी प्रकटोत्सव

4 मार्च- गुरु रामदास नवमी, राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

5 मार्च-, स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती

6 मार्च- विजया एकादशी, नर्मदा पंचकोशी यात्रा

8 मार्च- महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, बैद्यनाथ जयंती, पंचक रात 07.23 से

10 मार्च- स्ना.दा.श्रा.अमावस्या, सावित्रीबाई फुले पुण्यतिथि, विश्नोई मेला

12 मार्च- फुलोरिया दोज, मुस्लिम मास रमजान मास, रोजा प्रारंभ, रामकृष्ण परमहंस जयंती, पंचक रात 12.10 तक

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *