घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जस के तस, कमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को लगा झटका

LPG Gas Cylinder Price

दैनिक जरूरतों की वस्तुओं में लगातार मूल्यवृद्धि मध्यम वर्गीय और गरीब वर्ग के लोगों के सिर का दर्द बनती जा रही है। खाद्य पदार्थों से लेकर हर वस्तु के दामों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। जिस चीज की कीमत ने सबसे ज्यादा लोगों की जेबें ढीली की है, वह है एलपीजी गैस सिलेंडर।

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले साल आसमान छूने वाली थी, जिसके चलते लोगों ने इसका विरोध भी किया था। हालांकि, फिर भी कई राज्यों में इनके दाम जस के तस ही रहे या फिर और बढ़ा दिये गये। सबसे ज्यादा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, जिसकी वजह से कई गरीबों के घरों में एक बार फिर लकड़ी का चूल्हा जलने लगा।

नये साल पर कमर्शियल गैस सिलेंडर में 25 रूपये की वृद्धि

हालांकि, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गयी है। जिसकी वजह से कमर्शियल गैस सिलेंडर यूजर्स को लगातार फायदा हो रहा था। नये साल 2023 की शुरूआत में हालांकि, इसमें 25 रूपये का इजाफा किया गया था।

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं। दिसंबर 2022 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गयी है, जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत है, लेकिन फिर भी कई जगहों पर एक सिलेंडर 1000 रूपये से ज्यादा का पड़ा रहा है। नवंबर के महीने में सिलेंडर के दाम में 115.5 रुपये की कटौती की गई थी।

साल 2022 के अंत के 4-5 महीनों में जहां, एक ओर घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं दूसरी ओर कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के उपभोक्ता राहत में थे। साल 2022 के आखरी महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रूपये की बढ़ोत्तरी की गयी, जिससे रेस्तरां मालिकों को काफी नुकसान हुआ।

गौरतलब है कि सब्सिडी वाले और गैस सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में हर महीने संशोधन किया जाता है। महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें

  • दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत – 1473.50 रूपये।
  • मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत – 1422.50 रूपये।
  • कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत – 1544. 50 रूपये।
  • चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत – 1603 रूपये।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *