मकर राशि

Makar Rashifal : मकर राशिवालों को आज आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधानी बरतने की जरुरत है। आज किसी अपने के साथ भी लेनदेन करते समय आपको अच्छे से सोच विचार करने के बाद ही करें। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

आज मकर राशिवालों का करियर : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक बिक्री बढ़ोत्तरी को दर्शाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर काम धंधे से सम्बंधित कार्यो में व्यापारिक बिक्री बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। किसी स्कीम / ऑफर आदि के माध्यम से व्यापरिक बिक्री बढ़ाने हेतु प्रयास देखे जा सकते है। ऑनलाइन के माध्यम से भी काम को बढ़ाने हेतु प्रयास बने रह सकते है। नौकरी पेशा वर्ग में कर्मचारी अपने अपने काम के प्रति जागरूक देखे जा सकते है। आज आपको अचानक ही किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। साथ ही आज रिश्तेदारों के साथ लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।

आज मकर राशिवालों का पारिवारिक जीवन : घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। सभी सदस्यों के माध्यम अच्छा तालमेल देखा जा सकता है। बच्चों की पढाई में व्यस्तता ऑनलाइन माध्यम से बनी रहेगी। आज शाम के समय आप अपने परिवार के साथ कोई विचार विमर्श कर सकते हैं। साथ ही आज रिश्तेदारों के साथ कोई लेनदेन करना है तो अच्छे से सोच विचार कर लें।

आज आपकी सेहत : स्वाथय ठीक ठाक रहेगा लेकिन मानसिक थकावट किसी ना किसी रुप में बनी रह सकती है। ध्यान करना लाभकारी हो सकता है।

आज मकर राशि के उपाय : श्वास आधारित योगाभ्यास करना अत्यंत ही लाभप्रद होगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *