वैलेंटाइन वीक में बॉयफ्रेंड अर्जुन के बिना Malaika Arora कर रहीं पार्टी, लोगों ने पूछा- ब्रेकअप कर लिया क्या?

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इस समय दुबई में हैं। बीती रात शनिवार को ‘वन एंड ओन्ली- वन जबील’ होटल की ओपनिंग पार्टी हुई जिसमें एक्ट्रेस अपने बेटे अरहान खान के साथ एन्जॉय करती दिखीं।

पार्टी की तस्वीरों को सोशल मीडिया स्टार ओरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

जाहिर है कि ओरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस समय वह लंदन में हैं, जहां से उन्होंने दुबई में हुए इस इवेंट की तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीरों में उनके साथ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान खान भी दिखे जिनके साथ ओरी ने खूब पोज दिए। तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ाधड़ वायरल हो रही हैं।

ब्रेकअप की अफवाह तेज

इस बीच मलाइका अरोड़ा को बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बिना पार्टी करते हुए देख फैंस के मन में कई सवाल उठने लगे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस से पूछ रहे हैं कि क्या उनका ब्रेकअप हो गया है। दरअसल, दोनों के ब्रेकअप की अफवाह फिर से तेज हो गई है। जाहिर है कि एक समय पर मलाइका और अर्जुन को हमेशा साथ में देखा जाता था। दोनों अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे लेकिन अब दोनों लंबे समय से साथ नहीं दिखे हैं।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *