Maruti भारत में बहुत जल्द में लॉन्च अपनी ये शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ी, जानें कीमत
![](https://nehrugrambharati.org.in/wp-content/uploads/2024/05/ebd7e8bbd8840513233bad0b1f39c348.webp)
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। पिछले कुछ साल में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। इसके चलते देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट भी तेज़ी से बढ़ रहा है।
लोग अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने के लिए पहले से ज़्यादा ओपन हो रहे हैं। भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। देश-विदेश की कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ ही छोटे स्टार्टअप्स भी समय-समय पर देश में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करते रहती हैं। देश में सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी (Maruti Suzuki) भी जल्द ही इलेक्ट्रिक कार मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है।
मारुति सुज़ुकी तैयार कर रही है इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए नया रोडमैप
मारुति सुज़ुकी ने पिछले महीने आयोजित ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti Suzuki eVX को पेश किया था। इसे 2025 तक देश में लॉन्च करने की तैयारी है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए एक नया रोडमैप तैयार कर रही है। हाल ही में कंपनी के सीईओ शशांक श्रीवास्तव (Shashank Srivastava) ने इस बारे में बताया।
कंपनी कर रही है बड़ा इंवेस्टमेंट
शशांक ने बात करते हुए कहा, “हमारी कंपनी को देश में 40 साल पूरे हो चुके हैं। कंपनी का देश की अर्थव्यवस्त्गा में भी अहम योगदान है। देश के कोने-कोने में हमारी गाड़ियाँ हैं। कंपनी 2025 तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को भी देश में लॉन्च करेगी। अभी देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ महंगी आती हैं।
इसकी वजह है इनकी बैट्री का महंगा होना। हमारी कंपनी देश में ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कंपोनेंट्स बनाने के लिए बड़ा इंवेस्टमेंट कर रही है। इससे देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खास तौर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत में कमी आएगी। कंपनी 2025 तक देश में 6 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके साथ ही देश में इलेक्ट्रिक कार मार्केट में मारुति सुज़ुकी कमाल दिखाएगी।”