MG Motor ने फास्ट चार्जिंग के साथ पेश की Comet EV, शुरुआती प्राइस 8.24 लाख रुपये

देश में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली MG Motor ने अपनी Comet EV को फास्ट चार्जिंग के साथ अपडेट किया है। यह फीचर इसके नए Excite FC और Exclusive FC वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इन वेरिएंट्स के प्राइस क्रमशः 8.24 लाख रुपये और 9.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं।

नए 7.4 kW AC फास्ट चार्जिंग विकल्प से Comet EV को 3.5 घंटे से कुछ कम में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है, जबकि इसे 3.3 kW AC चार्जर से चार्जिंग में लगभग सात घंटे लगते हैं। पिछले वर्ष अप्रैल में कंपनी ने Comet EV को लॉन्च किया था। इसकी रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। Comet EV की लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है।

यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ Apple CarPlay और Android Auto दोनों उपलब्ध कराए गए हैं। इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV और Citroen E:C3 से है। कंपनी ने Comet EV में कनेक्टेड कार फीचर्स के लिए Jio Platforms के साथ टाई-अप किया है। इन फीचर्स में वॉयस असिस्टेंट शामिल है। इसके साथ म्यूजिक ऐप्स, पेमेंट ऐप्स, कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म और हार्डवेयर को इंटीग्रेट किया गया है।

Comet EV में वॉयस असिस्टेंट को ‘हेलो जियो वॉयस असिस्टेंट’ कहा जाएगा। इस वॉयस असिस्टेंट को विभिन्न क्षेत्रीय बोलियों को समझने की ट्रेनिंग दी गई है। यह सिस्टम वेदर, न्यूज, क्रिकेट और बहुत से अन्य विषयों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने वाले डायलॉग्स के साथ इंटीग्रेट किया गया है। इसके जरिए यूजर्स को सॉन्ग चलाने और एयर कंडीशनर को ऑन या ऑफ करने की सुविधा भी मिलेगी। Comet EV में Jio का ई-सिम इंटीग्रेट किया गया है जिससे व्हीकल की सुरक्षा को बढ़ाया जा सकेगा। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी हैं। बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में अपने व्हीकल लॉन्च कर रही हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *