IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस को लगा 440 वोल्ट का झटका, दो खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से हुए बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है। बता दें कि, आईपीएल 2024 में भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है और अपना कप्तान चुना है। इस बार आईपीएल में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे।

बात करें अगर मुंबई इंडियंस (MI) की तो पांच बार की चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 (IPL 2024) में काफी मजबूत नजर आ रही है। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ही टीम को 440 वोल्ट का झटका लगा है। क्योंकि, टीम के दो बेहतरीन खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं और आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं।

गेराल्ड कोटत्ज़ी हुए चोटिल

आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में हुआ था। इस बार ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। तो वही साउथ अफ्रीका टीम के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोटत्ज़ी को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

लेकिन साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले के दौरान तेज गेंदबाज गेराल्ड कोटत्ज़ी चोटिल हो गए हैं और वह कई महीनो के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि गेराल्ड कोटत्ज़ी आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं।

 

हार्दिक पांड्या भी चल रहे हैं चोटिल

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से रोहित शर्मा को हटाकर अपना नया कप्तान हार्दिक पांड्या को चुना है। लेकिन हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 में चोटिल हो गए थे और उम्मीद जताई जा रही है कि वह जनवरी में पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान होंगे।

लेकिन हार्दिक पांड्या अभी तक अपनी चोट से उभर नहीं पाए हैं। जिसके चलते अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं।

 

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई टीम का पूरा स्क्वाड

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *