‘पापा का कमबैक हो जाएगा…’ बादशाह ने Live शो में हनी सिंह पर कसा तंज! फैंस बार-बार ले रहे थे सिंगर का नाम

रैपर और सिंगर बादशाह चर्चा में हैं। उन्होंने बिना नाम लिए फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह पर तंज कसा है। दोनों के बीच कड़वाहट बहुत साल पहले की है और इससे पहले भी कई दफा बादशाह बिना नाम लिए इशारों में बहुत कुछ कह चुके हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। स्टेज पर बादशाह थे तो दर्शकों की भीड़ में कुछ हनी सिंह के फैंस भी थे। उन्होंने उकसाया तो बादशाह ने चार बात अपनी तरफ से भी बोल दी। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, Badshah स्टेज पर थे। तभी हनी सिंह के फैंस उनके नाम के जयकारे लगाने लगे। इसके बाद बादशाह ने भी पलटकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘एक पेन और पेपर देना। गिफ्ट लाया हूं तुम्हारे लिए। कुछ लिरिक्स लिख के देता हूं। पापा का कमबैक हो जाएगा तुम्हारे। यही काम रह गया है तुम्हारा और तो पल्ले है नहीं कुछ।’

जैसे ही ये वीडियो सामने आया, बादशाह और हनी सिंह के फैंस आपस में भिड़ गए। वे एक-दूसरे के फेवरेट सिंगर को सपोर्ट करने के लिए ट्वीट करने लगे। एक ने लिखा, ‘भाई ये बादशाह ने तो कतई बेइज्जती कर दी हनी पाजी की।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘पाजी वो चाइल्डहुड हीरो है आज भी बच्चे हेयर स्टाइल फॉलो करते हैं।’ एक और ने तगड़ा जवाब दिया, ‘एक हनी सिंह इसके जैसे 200 बादशाह खा जाए।’ अन्य ने कॉमेंट किया, ‘पहले ये खुद तो लिरिक्स लिखना सीख ले।’

अतीत पर नजर डालें तो बादशाह और हनी सिंह एक ही बैंड ‘माफिया मुंडीर’ का हिस्सा थे। रफ्तार भी इसी बैंड का हिस्सा थे। हालांकि, बैंड टूटने के बाद उन्हें कभी एक साथ नहीं देखा गया। बादशाह ने इंटरव्यू में कहा था कि हनी सिंह ने उन्हें धोखा दिया था, फोन उठाना बंद कर दिया था और कोरे कॉन्ट्रैक्ट (कोरे कागज) पर साइन कराया था। जब साल 2023 में बादशाह का ‘गॉन गर्ल’ गाना रिलीज हुआ तो नेटिजन्स ने अनुमान लगाया कि ट्रैक की कुछ लाइन वास्तव में हनी सिंह पर तंज है। इसमें जो लाइन थी, वो इस तरह थी- ‘कुछ लोगों का कमबैक नहीं हो रहा है।’

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *