Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

फरवरी यानी आम बजट के पेश होने का दिन. लेकिन आम बजट के ऐलानों से पहले जान लेते हैं कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्या हैं? 1 फरवरी 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है.

1 फरवरी के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम वेबसाइट पर अपडेट कर दिए गए हैं. 1 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

हालांकि सरकार का ऐसा कहना है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया जा सकता है. लेकिन ये कब होगा, इसे लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

₹10/लीटर सस्ता मिलेगा तेल?

सरकार की ओर से ये इशारा दिया गया है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में थोड़ा संशोधन किया जा सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल के भाव में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती देखने को मिल सकती है.

पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव
शहर         पेट्रोल        डीजल

दिल्ली        96.72         89.62

बेंगलुरु        101.94        87.89

लखनऊ        96.57         89.76

नोएडा        96.79        89.96

गुरुग्राम        97.18        90.05

चंडीगढ़        96.20        84.26

पटना        107.24        94.04

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.

अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *