32 की उम्र में मंत्री, 34 में प्रधानमंत्री, गेब्रियल अटल कैसे बन गए फ्रांस PM के लिए मैक्रों की पहली पसंद?

गैब्रियल अटल को फ्रांस के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया गया है। 62 साल की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के इस्तीफे के बाद 34 साल के शिक्षा मंत्री गैब्रिएल अटाल की प्रधानमंत्री पद पर ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही थी। एलिजाबेथ का इस्तीफा ऐसे समय में आया जब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों साल के अंत में होने वाले यूरोपीय चुनाव से पहली अपनी शीर्ष टीम में फेरबदल करने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि मैक्रों के एक बार फिर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मई 2022 में एलिजाबेथ को देश का पीएम नियुक्त किया गया था। वो लगभग दो साल तक इस पद पर थीं। इस पद पर पहुंचने वाली वो फ्रांस की दूसरी महिला प्रधानमंत्री थीं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी। बोर्न ने कुछ विदेशियों को वापस स्वदेश भेजने के सिलसिले में सरकार की शक्तियां बढ़ाने संबंधी विवादास्पद आव्रजन कानून और अन्य कदमों पर हालिया राजनीतिक तनाव के बाद इस्तीफा दिया। इस कानून को राष्ट्रपति मैक्रों का समर्थन हासिल है। मैक्रों के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद मई 2022 में बोर्न को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वह देश की दूसरी महिला प्रधानमंत्री थीं।

 कौन हैं अटाल

मार्च 1989 में जन्मे युवा फ्रेंच नेता अटाल इससे पहले शिक्षा और युवा मामलों के मंत्रालय देख रहे थे। इससे पहले वो करीब दो साल तक सरकार के प्रवक्ता भी रहे। उन्हें 32 साल की उम्र में मंत्री बनाया गया था। उनके पिता यहूदी मूल के बताए जाते हैं जबकि मां के पूर्वज ग्रीक-रूसी थे> वह घोषित तौर पर गे हैं और यूरोपीय संसद के सदस्य, फ्रेंच वकील के साथ सिविल यूनियन में रहते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *