Rajasthan ka Mausam: राजस्थान के इन जिलों में अभी भी पड़ रही जनवरी जैसी ठंड, जानिए अपने शहर का तापमान

राजस्थान में ऐसा पहली बार हो रहा है जब फरवरी के दूसरे सप्ताह में भी प्रदेश में सर्दी का इतना प्रभाव है। हवा में नमी होने और पूर्वी दिशा से हवा चलने के कारण शीतलहर का अहसास हो रहा है।हाल ही में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में इतना बदलाव आया है। आसमान में बादल छाने और हवा चलने के कारण जनवरी सी ठंड फरवरी में पड़ रही है। हालांकि दिन के समय धूप खिलती है लेकिन शाम और रात्रि के समय सर्दी का प्रभाव बना रहता है।

आधे राजस्थान में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

3 जनवरी को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ भले ही दो दिन बाद शांत हो गया लेकिन उसका असर अभी तक बना हुआ है। उस विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा छाया रहा और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

राजस्थान में भी इसका व्यापक असर रहा लेकिन उत्तरी और पश्चिमी जिलों में ज्यादा असर देखने को मिला। जयपुर में शुक्रवार सुबह भले की धूप खिल गई लेकिन न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान यहां पढ़ें

फतेहपुर 2.4 डिग्री सेल्सियससीकर में 3.5 डिग्री सेल्सियसकरौली 4.4 डिग्री सेल्सियसपिलानी में 5.5 डिग्री सेल्सियससंगरिया में 6.5 डिग्री सेल्सियसभीलवाड़ा में 7.0 डिग्री सेल्सियससिरोही में 7.7 डिग्री सेल्सियसवनस्थली में 7.7 डिग्री सेल्सियसअजमेर में.

8.3 डिग्री सेल्सियसबीकानेर में 8.4 डिग्री सेल्सियसधौलपुर में 8.2 डिग्री सेल्सियसकोटा में 9.5 डिग्री सेल्सियसश्रीगंगानगर में 9.5 डिग्री सेल्सियसजैसलमेर में 9.8 डिग्री सेल्सियसजोधपुर में 10.0 डिग्री सेल्सियसअलवर में.

10.0 डिग्री सेल्सियसजयपुर में 10.0 डिग्री सेल्सियसबाड़मेर में 104 डिग्री सेल्सियसचित्तौड़गढ़ में 10.9 डिग्री सेल्सियसजवाई बांध में 11.0 डिग्री सेल्सियसजालौर में 11.6 डिग्री सेल्सियसडबोक में 11.9 डिग्री सेल्सियस।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *