रामलला के लिए अमेरिका से आए सोने से बने 12 वाहन, जानिए किसकी क्या है खासियत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के मंदिर निर्माण के बाद भक्तों का उत्साह चरम पर है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर से गिफ्ट आने का सिलसिला जारी है। भारी संख्या में श्रद्धालु हर रोज प्रभु रामलला का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। प्रभु रामलला के मंदिर निर्माण की खुशी दुनिया भर में दिख रही है। इसको लेकर सात समंदर पार अमेरिका से भी प्रभु रामलला के लिए विशेष गिफ्ट आया है। इस गिफ्ट के तहत सोने से बने 12 वाहन प्रभु रामलला को गिफ्ट किए गए हैं। इसमें गज वाहन से लेकर गरुड़ वाहन तक शामिल हैं। प्रभु रामलला का स्वर्ण सिंहासन भी भेजा गया है। वहीं, कल्पवृक्ष स्वर्ण मॉडल भी आया है। एनआरआई वसावी एसोसिएशन यूएसए की ओर से यह सभी गिफ्ट रामलला को आए हैं।

रामलला के लिए आए सार्वभौम वाहनम

रामलला को भगवान विष्णु के अवतार के रूप में माना जाता। भगवान श्री हरि के इस मानव अवतार में प्रभु श्रीराम ने मर्यादा की सीमा का निर्धारण किया। उनकी मर्यादाओं के दायरे से परे जाने को लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से भी जाना जाता है। प्रभु रामलला को भेजे गए वाहनों में सार्वभौम वाहनम भी शामिल है। कहते हैं कि क्षीरसागर इसी वाहन पर लेटकर भगवान श्रीहरि अपनी कानी उंगली पर विश्व को थामे हुए हैं।

पक्षीराज गरुड़ भी हैं शामिल

प्रभु श्रीरामलला को भेजे गए वाहनों में कई अन्य वाहनों को भी शामिल किया गया है। इसमें भगवान विष्णु की सवारी गरुड़ भी शामिल हैं। गरुड़ को पक्षीराज का दर्जा प्राप्त है। कहा जाता है कि भगवान श्री हरि का वाहन गरुड़ ध्वनि और प्रकाश की गति से भी तेज उड़ान भर सकता है। इस कारण भगवान विष्णु ने उन्हें अपने वाहन के रूप में चुना था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *