स्कोडा ला रही अपनी इतनी शानदार इलेक्ट्रिक कार, इसे देखकर हुंडई और किआ के इन मॉडल की बढ़ेगी टेंशन!

स्कोडा ला रही अपनी इतनी शानदार इलेक्ट्रिक कार, इसे देखकर हुंडई और किआ के इन मॉडल की बढ़ेगी टेंशन!

इलेक्ट्रिक कारों के लिए जहां एक तरफ सस्ती कारों पर कंपनियां काम कर रही हैं। तो दूसरी तरफ, लग्जरी और प्रीमियम कार मैन्युफैक्चरर भी इस दिशा में काम कर रही हैं। स्कोडा भी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है। कंपनी जून 2024 तक नई एनाक iV इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर सकती है। इस SUV को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। स्कोडा iV डिजाइन कंपनी की दूसरी पारंपरिक SUV की तरह है।

स्कोडा एनाक iV इलेक्ट्रिक SUV को अलग दिखाने के लिए इसमें स्पोर्टीनेस और फ्यूचरिस्टिक एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। इसे कम्पलीट बिल्ट यूनिट के डिजाइन के साथ लाया जाएगा। इस वजह से इसकी कीमत भी बहुत अधिक होगी। इसका सीधा मुकाबला हुंडई आयोनिक-5 और किआ EV6 जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। माना जा रहा है कि एनाक iV इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत 35 लाख रुपए के करीब हो सकती है।

अब तक इस इलेक्ट्रिक SUV की जो डिटेल सामने आई है उसके मुताबिक, स्कोडा एनाक iV को फॉक्सवैगन ग्रुप के MEB प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। जिसमें 2 सीट में रो मिलेंगे। इसके फ्रंट में क्रिस्टल फेस मिलेगा। साथ ही, BMW से मिलती-जुलती बटरफ्लाई ग्रिल और DRLs के साथ मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स मिलेगी। इसके केबिन को प्रीमियम लुक दिया है। जिसमें 13-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, लेदर रेप्ड स्टीयरिंग व्हील, एम्बिएंट लाइटिंग, सनरूफ जैसे फीचर मिलते हैं।

स्कोडा एनाक iV को ग्लोबल मार्केट में 5 वर्जन में पेश किया गया है, लेकिन भारत में एनाक 80 को लॉन्च किया जाएगा। यह 77kWh कैपेसिटी वाले बैटरी पैक के साथ आता है। ये सिंगल चार्ज पर 500Km की रेंज देता है। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर है, जो रियर एक्सल पर लगी होती है। यह सेटअप इसे 8.5 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में मदद करता है। इसकी लंबाई 4,648mm, चौड़ाई 1,877mm और ऊंचाई 1,618mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,765mm है।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *