स्मृति ईरानी के हौसले बुलंद, इंडिया गठबंधन को भी नई उम्मीदें: समझें अमेठी के समीकरण

Amethi Lok sabha election: बाबा गोरखनाथ की तपोभूमि और मलिक मोहम्मद जायसी की जन्मभूमि अमेठी का सियासी पारा शुक्रवार को तपती दोपहरी के साथ उफान पर रहा। एक ओर गांधी परिवार के सामने विरासत बचाने की चुनौती है वहीं भाजपा के सामने 2019 में मिली विजय का सिलसिला बरकरार रख अस्तित्व कायम रखने की जंग।

40 डिग्री तापमान में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा का नामांकन जुलूस जमीनी स्तर पर इंडिया गठबंधन की एका का संदेश देता दिखा।

देश में सेवा की राजनीति वापस लौटे किशोरी लाल शर्मा का जुलूस कांग्रेस पार्टी कार्यालय गौरीगंज से 11 बजे शुरू हुआ। तेज धूप में कांग्रेस के साथ सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी जोर पकड़ता रहा। प्रियंका गांधी करीब 1110 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचीं तो नारा लगाते कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ गया। किशोरी लाल शर्मा के वाहन में सवार प्रियंका ने कहा कि मैं छह मई को फिर आऊंगी और चुनाव भर यहीं रहूंगी। हम चाहते हैं देश में सेवा की राजनीति वापस लौटे।

कांग्रेस यहां रिकॉर्ड तोड़ेगी
नारों और डीजे पर बजते तेज संगीत के साथ लोग उत्साहित दिखे। जुलूस में जामो से आए छतरपाल कोरी बिरादरी से थे। बोले-राहुल गांधी हों या किशोरी लाल शर्मा एक ही परिवार है। इस बार कांग्रेस यहां रिकार्ड तोड़ेगी। तुलसी राम लोध कहते हैं, सरकार लगातार एक जैसी नहीं होनी चाहिए। इस बार अमेठी में पुराना जोश लौट आया है।

बुजुर्ग एडवोकेट महेशचंद्र शुक्ला कहते हैं, राहुल को हार के बाद अमेठी में डटे रहना चाहिए था। वर्ष 2004 से 2019 तक कोई बड़ी परियोजना अमेठी में नहीं आई। स्मृति ईरानी हारीं तो भी डटीं रहीं। यह वजह रही कि उन्हें जीत हासिल हुई।

स्मृति ईरान घर-घर कर रहीं प्रचार
स्मृति ईरान घर-घर कर रहीं प्रचार स्मृति ईरानी अपनी सरकार के दस वर्षों के कामकाज के सहारे प्रचार कर रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार के काम के बूते वोट मांगना उनकी रणनीति का खास हिस्सा है। सरकार में हुए करोड़ों के निवेश की याद दिला रही हैं।

बसपा को नन्हे पर भरोसा
बसपा प्रत्याशी नन्हे सिंह चौहान ने एक मई को नामांकन किया है। बसपा के काडर वोट के साथ अपनी बिरादरी के वोटों पर जोर रहे हैं। गौरीगंज में गुरुवार को रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई है।

विपक्ष ने चुनाव से पहले ही हार मानी-स्मृति ईरानी
किशोरी लाल शर्मा के नामांकन करने के बाद केंद्रीय स्मृति ईरानी कहा, कांग्रेस ने वोट पाने से पहले ही अमेठी से अपनी हार स्वीकार कर ली है। मेदन मवई स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि साल 2019 में अमेठी की जनता ने गांधी परिवार को राजनीतिक रण में त्यागा। अमेठी के चुनाव में गांधी परिवार का न लड़ना इस बात का संकेत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमेठी का जो बहुमुखी विकास हुआ है। अमेठी की जनता पूछ रही है साल में एक सांसद इतना विकास कर सकती है तो 50 साल तक और 15 साल तक लापता रहने वाले एक सांसद ने काम क्यों नहीं किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि आज का दिन अमेठी की जनता के लिए जीत का दिन है। कांग्रेस नेतृत्व प्रशासनिक कार्यों और जनता की दरकार के लिए मौजूद नहीं रहता है।

क्षेत्र में जातीय गणित
अमेठी में 15 ब्राह्मण, 13 क्षत्रिय, वैश्य 3 और कायस्थ 2 हैं। जाटव 3, कोइरी 10, खटिक आदि 5 और 2 फीसदी पासी। यादव 10, कुर्मी 5 तो मुस्लिम 19 फीसदी। ओबीसी में निषाद 3 और कुशवाहा दो फीसदी हैं।

गांधी- नेहरू परिवार के करीबी किशोरी के पास करोड़ों की संपत्ति पर कार नहीं
गांधी-नेहरू परिवार के करीबी अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा और उनकी पत्नी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। किशोरी के पास छह करोड़ 21 लाख से अधिक की जबकि उनकी पत्नी के पास 6.40 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। किशोरी लाल पर 48 लाख 23 हजार 227 रुपये का कर्ज है। नामांकन पत्र दाखिल करते समय किशोरी लाल शर्मा द्वारा दिये गये हलफनामे के अनुसार उनके पास दो लाख नकद है। पंजाब विवि से बीए तक पढ़े किशोरी लाल के पास कोई कार नहीं है। किशोरी लाल की पत्नी के पास कुल छह करोड़ 40 लाख 19 हजार 653 रुपये की कुल संपत्ति है। पत्नी के पास एक कार भी है।

कौन हैं किशोरी लाल शर्मा

जन्म 15 दिसंबर 1960

मूल निवास लुधियाना (पंजाब)

पत्नी किरण बाला शर्मा पत्नी

बेटियां दिव्या शर्मा, अंजलि शमा

-नेहरू युवा केंद्र में जिला समन्वयक के रूप में कार्यरत रहे।

– वर्ष 1988-89 में इस्तीफा देकर राजीव गांधी के सहयोगी बने।

– 40 वर्षों से गांधी परिवार के साथ हैं।

– पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विधानसभा क्षेत्र समन्वयक के रूप में काम किया।

– 2019 तक सोनिया गांधी के इलेक्शन एजेंट के रूप में भी काम किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *