सोरेन अकेले नहीं.सूबे की बागडोर संभालने वाले ये नेता भी हो चुके हैं गिरफ्तार

हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड में सियासी संकट मंडरा रहा है, हालात ऐसे बन गए हैं कि अब उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सत्ता सौंपी जा सकती है। वैसे झारखंड कोई पहला राज्य नहीं है जहां पर सीएम को गिरफ्तार किया गया हो।

इससे पहले भी कुछ मौकों पर सीएम और पूर्व सीएम को अरेस्ट किया गया है।

लालू यादव

जब भी किसी मुख्यमंत्री के गिरफ्तारी की बात आती है तो उस लिस्ट में सबसे पहला नाम राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का आता है। चाईबासा कोषागर मामले में उन पर 37 करोड़ 68 लाख रुपये के गबन के गंभीर आरोप लगे थे। बाद में जब वो आरोप सही भी साबित हुए, 17 साल बाद उन्हें सजा का ऐलान हुआ।

जगन्नाथ मिश्रा

बिहार के ही जगन्नाथ मिश्रा को भी चाइबासा घोटाले में जेल जाना पड़ गया था। वे कांग्रेस के एक कद्दावर नेता थे और तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। उन पर 37.7 करोड़ रुपये के घोटाला करने का आरोप था। वे कांग्रेस के बिहार के लिए आखिरी सीएम भी रहे थे।

मधु कोड़ा

झारखंड के ही पूर्व सीएम मधु कोड़ा को तीन साल तक जेल में रहना पड़ गया था। उन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और सीएम कुर्सी छोड़ने के बाद उनके खिलाफ एक्शन भी हुआ। वे एक निर्दलीय विधायक थे जिन्हें मात्र 35 साल की उम्र में 23 महीनों के लिए सीएम बनने का मौका मिला था। बाद में झामुमो के समर्थन वापसी के बाद उन्हें सीएम कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।

ओम प्रकाश चौटाला

हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला भी शिक्षक भर्ती घोटाले में बुरा फंसे थे। उन्हीं के कार्यकाल के दौरान अवैध तरीके से तीन हजार के करीब शिक्षकों को नियुक्ति दी गई थी। लेकिन फिर साल 2013 में एक कोर्ट ने पूर्व सीएम को ना सिर्फ दोषी माना, बल्कि उन्हें 10 साल की सजा का ऐलान भी हुआ।

जयललिता

जयललिता को भी तमिलनाडु की सीएम रहते हुए साल 2001 में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला था और उसी केस में उनकी गिरफ्तारी भी हुई। 2014 में भी उन्हें दोबारा भ्रष्टाचार के मामले में अरेस्ट किया गया था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *