सूर्य का होगा मकर राशि में प्रवेश, आने वाले 30 दिन ये राशियां रहेंगी मौज में, बढ़ेगा मान-सम्मान

सूर्य का होगा मकर राशि में प्रवेश, आने वाले 30 दिन ये राशियां रहेंगी मौज में, बढ़ेगा मान-सम्मान

ग्रहों के राजा माने जाते हैं सूर्य देव, जिनका गोचर काफी विशेष महत्व रखता है। सूर्य देव की चाल में बदलाव हर महीने देखने को मिलता है। जल्द ही सूर्य देव अपनी चाल बदलने वाले हैं। 15 जनवरी के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे सभी राशियां प्रभावित होंगी। सोमवार को 02:54 ए एम पर सूर्य का गोचर होगा, जिसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। इसलिए आइए जानते हैं सूर्य देव का यह गोचर किन राशियों के लिए बेहद ही शुभ साबित होने वाला है-

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन बेहद ही शुभ माना जा रहा है। व्यापार में आ रही मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी। सूर्य की कृपा से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है। वहीं, आर्थिक दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यापार से जुड़ी योजनाएं अपना कमाल दिखाएंगी। वहीं, समाज में नाम और काम दोनों मान-सम्मान बटोरेंगे। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं, कुछ लोग अपनी छोटी बहन के साथ वक्त बिताएंगे। सूर्य की कृपा से रुके हुए कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।

कुंभ राशि
सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें खुद ब खुद खत्म होने लगेंगी। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस और सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं, वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *