Tata Steel Layoffs: Tata कंपनी करेगी छंटनी, 3000 कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार

टाटा ग्रुप की कंपनी पर भी अब छंटनी की तलवार लटक रही है। टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील अब हजारों लोगों की छंटनी करने जा रही है। टाटा स्टील कंपनी अब यूके स्थित वेल्स प्लांट में 3000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

कंपनी ने ब्लास्ट फर्नेस को चालू रखने के लिए बनाई गई योजना को नकार दिया गया है, जिस कारण कर्मचारियों की नौकरी जाएगी।

कंपनी यूके में इन दिनों आर्थिक समस्या से जूझ रही है। इसका असर अब 3000 कर्मचारियों पर होगा। रिपोर्ट की मानें तो टाटा स्टील अब अपने पोर्ट टालबोट स्टील वर्क्स यूनिट के दो फर्नेस को बंद करेगी। इन फर्नेस के बंद होने से दोनों जगहों के कुल तीन हजार कर्मचारी बेरोजगार होंगे। हालांकि अब तक इस संबंध में कंपनी ने कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं की है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि कंपनी कर्मचारियों को निकालने की घोषणा जल्द कर सकती है। कंपनी एक या दो दिन में ही फर्नेस के बंद किए जाने का ऐलान भी कर सकती है

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *