MS Dhoni की फेवरेट लिस्ट में हैं इस कार्टून का नाम, पूर्व IAS अधिकारी ने माही की सच्‍चाई खोलकर रखी; फैंस हो जाएंगे हैरान!

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को उनके शांत रवैये और चतुर दिमाग के लिए जाना और पहचाना जाता हैं। धोनी की ये खूबी उन्हें सबसे अलग बनाती हैं और इसलिए उनके चाहने वालों की कमी नहीं हैं।

धोनी के फैन देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी हैं।

माही की एक झलक पाने केलिए फैंस किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार रहते हैं। धोनी और उनसे जुड़े फैंस से जुड़े किस्से तो कई हैं, लेकिन हाल ही में धोनी को लेकर जो कहानी सामने आई है उससे भारत में हर एक बच्चा-बच्चा भी खुश हो जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान से जुड़ा 12 साल पुराना एक किस्सा पूर्व आईएएस ऑफिसर विवेक अत्रेय ने शेयर किया है।

MS Dhoni को 12 साल पहले IAS ऑफिसर ने हनूमान कार्टून देखते हुए देखा था

दरअसल, सीएसके टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पूर्व आईएएस ऑफिसर विवेक ने राज शमानी के एक पॉडकास्ट में कहा कि जब मैं चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन में था तब मैं धोनी से मिला था। वह चंड़ीगढ के माउंट व्यू होटल में ठहरे हुए थे उन्होंने मुझे करे में मिलने के लिए कहा था। जब मैं धोनी से मिलने गया तो उन्हें मैंने एक अलग अवतार में देखा। विवेक ने बताया कि जब वह कमरे में गए तो उन्होंने देखा कि धोनी अपने कुछ दोस्तों के साथ थे और वह टीवी पर हनुमान कार्टून देख रहे थे। 12 साल पहले वह किसी आईपीएल टीम के कप्तान थे। वह शांत थे और हम जब मिले तो उन्होंने तस्वीरें ली और धोनी फिर से हनुमान कार्टून देखने लगे।

बता दें कि पिछले कई सालों में धोनी की सादगी फैंस को इतनी भाई है, कि लोग उनकी तारीफ करने से थकते नहीं। धोनी कुछ समय पहले अपने गांव गए थे, जहां उन्होंने सभी बुजर्गों के साथ साधारण व्यवहार कर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई और हर कोई उनका और दीवाना हो गया।

IPL 2025 में धोनी खेलेंगे या नहीं?

अगर बात करें आईपीएल 2024 में एमएस धोनी के अभी तक के प्रदर्शन की तो बता दें कि उन्होंने अभी तक 236 के स्ट्राइक रेट से 59 रन नाए हैं। मौजूदा सीजन के शुरू होने से पहले सीएसके की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंप दी गई थी। इसके बाद लगातार ये सवाल उठ रहे थे कि क्या धोनी आईपीएल का अगला सीजन नहीं खेलेंगे। इस कड़ी में आरपी सिंह ने धोनी को लेकर ये सवाल किया तो सुरेश रैना ने दावा किया है कि वह खेलेंगे। ऐसे में फैंस इस खबर स काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *