ये हैं भारत के सबसे अमीर शहर, जहां अमीरों की तो है मौज और बाहर से आने वालों की पतलून हो जाती है ढीली

भारत में रहने-खाने-पीने की जब बात आती है, तब आपके दिमाग में किन-किन शहरों के नाम आते हैं? शायद मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली जैसे शहर, क्योंकि ये सिटीज इन तीनों चीजों के लिए बड़ी ही महंगी बताई जाती हैं। बाहर से आने वाले लोगों की जुबान पर एक ही रटना होता है कि जी इन शहरों में रहना बड़ा ही मुश्किल है, क्या खाए क्या पिए, बड़ी ही परेशानी वाली बात है!

अगर आप भी कुछ ऐसा ही कहते या सोचते हैं, तो आज इस लेख के जरिए हम आपको भारत के वो महंगे शहरों के बारे में बताएंगे, जहां रहना अमीरों के लिए तो बहुत आसान है, लेकिन बाहर से आने वाले लोगों के लिए एक दिन भी काटना बेहद मुश्किल है। क्या पता जानकारी के बाद शायद अगली बार थोड़ी तैयारी के साथ आ सकें।महाराष्ट्र की राजधानी, मुंबई देश की वित्तीय राजधानी यानी फाइनेंशियल कैपिटल भी है। मुंबई को “सपनों का शहर” कहा जाता है। सबसे ग्लैमरस और बड़ी इंडस्ट्री के लिए प्रसिद्ध, बॉलीवुड हमेशा शहर का एक मार्कर रहा है। सबसे अमीर बिजनेस टाइकून और लगभग हर बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस शहर में रहते हैं।

यहां कई तरह के लोग आते हैं कुछ अपने सपने सजाने आते हैं तो कुछ अपने फेवरेट सेलिब्रिटीज को दूर से देखने के लिए पहुंचते हैं, तो कुछ सिर्फ मुंबई की खूबसूरती को देखने के लिए आते हैं। इस शहर देश की जीडीपी में सबसे बड़ा योगदान भी रहता है।भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के रूप में जाना जाने वाला, नई दिल्ली देश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ये आधुनिक और प्रगति को साथ में लेकर चलता है। जिस तरह से मुंबई बॉलीवुड और बड़े-बड़े दिग्गजों के लिए फेमस है, वैसे ही दिल्ली राजनीतिक केंद्र का अड्डा है। यहां राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और प्रतिष्ठित मंत्रालयों सहित सभी प्रमुख राजनीतिक हस्तियों और पदाधिकारियों का घर है। नई दिल्ली का बहुत ऐतिहासिक महत्व रहा है और शहर में पर्यटकों के आने-जाने की वजह से अर्थव्यवस्था भी स्थिर रहती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *