चार धाम यात्रा करने वालों के लिए ये बड़ी खुशखबरी..! लेकिन यात्रा शुरू होते ही बर्फबारी ने दी दस्तक

उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा विधिवत रूप से अक्षय तृतीया के दिन शुरू हो गई है। यहां गंगोत्री यमुनोत्री सहित बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए भी यात्रा शुरू हो गई है। केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को सभी आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने वाले हैं। 

मां गंगा की उत्सव डोली शुक्रवार को अपने मायके के लिए रवाना हो गई थी अपने विधिवत पड़ाव से होती हुई डोली सुबह गंगोत्री धाम पहुंच गई गंगोत्री धाम के कपाट विधिवत मंत्रोच्चार के साथ में सभी दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे वही यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुल गए हैं। केदारनाथ धाम में इन दिनों हल्की हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं दूसरी तरफ गंगोत्री यमुनोत्री का भी रास्ता बर्फ की चादर से ढका हुआ है। 

केदारनाथ की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी पूरा रास्ता बर्फ से बंद है। स्नोफॉल का यह खूबसूरत नजारा देखने लायक है इस बर्फबारी के चलते हुए प्रशासन ने एक एडवाइजरी भी जारी की है जिसमें सभी श्रद्धालुओं को संभलकर चलने की और मौसम के अनुसार यात्रा करने की सलाह दी है

रुक-रुक कर हो रही है यहां बारिश

चार धाम यात्रा के लिए बड़ी भारी संख्या में दर्शनार्थी उत्तराखंड पहुंचना शुरू कर दिए हैं। यमुनोत्री गंगोत्री के लिए शनिवार से पट खोल दिए हैं। यात्रियों ने भी दर्शनों के लिए प्रस्थान करना शुरू कर दिया है। उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने की पहले से ही तैयारियां हो चुकी थी। लेकिन यहां पर हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से लगातार परेशानी बढ़ रही है। इसी वजह से यात्रा में भी देरी हो रही है। लेकिन लोगों के अंदर देव दर्शन की इच्छा के चलते हुए उनके उत्साह में किसी तरह की कोई कमी नहीं आ रही है।

15 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन

चार धाम की यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करवाया है। यहां पर मंदिर में पहुंचने पर विधिवत मंत्रोचार के बाद में आम जनता के लिए जब यमुनोत्री के कपाट खोल दिए थे। लोगों की जमकर भीड़ यहां पर देखने को मिली। हालांकि भारी बर्फबारी के चलते हुए उत्तरकाशी के डीएम ने सभी संबंधित विभागों को यात्रा मार्ग को सही करने के आदेश दे दिए हैं। ताकि यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

 अब तक यात्रा के लिए लगभग 15 लाख से भी अधिक के श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला ऋषिकेश मैं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश गुजरात राजस्थान छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के तीर्थ यात्री ट्रांजिट कैंप में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *