Delhi की इस जगह पर है देश की सबसे सस्ती मार्केट, कम पैसे में भी कर सकेंगे महीने भर की शॉपिंग

 दिल्ली में इतनी मार्केट हैं कि शायद यहां के वासी अगर एक दिन में सारे बाजार घूमना चाहें तब भी वो पूरे नहीं हो सकते।

छोटे से लेकर बड़े तक हर क्षेत्र में कोई न कोई बाजार मौजूद है। कपड़े लेने के लिए सरोजिनी नगर, चांदनी चौक या लाजपत नगर जैसी जगह फेमस हैं। या फिर अगर फर्नीचर का सामान लेना चाहते हैं, तो करोल बाग भी जा सकते हैं।

लेकिन राजधानी में कुछ ऐसी मार्केट भी हैं, जहां केवल थोक का सामान मिलता है। यहां से आप जितना मर्जी चाहे उतनी चीजों को होलसेल में खरीद सकते हैं, वो भी एकदम सस्ते में। जी हां, यहां से आप काफी कम पैसों में महीने भर की चीजें ले जा सकते हैं।

आज एक ऐसे ही मार्केट के बार में हम आपको बताने वाले हैं, जिसे एशिया के सबसे बड़े होलसेल मार्केट के रूप में जाना जाता है। हम बात कर रहे हैं गांधी नगर मार्केट (Gandhi Nagar Market) की जहां से आप महीने भर की क्या सालभर की शॉपिंग कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे इस मार्केट तक ​

मार्केट जाने के लिए आपको सीलमपुर मेट्रो स्टेशन तक जाना होगा, वहां से आप रिक्शा लेकर मार्केट तक पहुंच सकते हैं।

​150 रुपए में खरीद सकते हैं जींस ​

आप जब भी सरोजिनी नगर, लाजपत नगर या फिर किसी मॉल में शॉपिंग करने के लिए गए होंगे, तो वहां आपको जींस कितने की पड़ी होगी? शायद 1000 या इससे भी ऊपर।

लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दिल्ली की गांधी नगर मार्केट में आपको जींस केवल 150 रुपए में मिल जाएगी तब आप क्या कहेंगे। शायद यकीनन करना आपके लिए खुद मुश्किल हो रहा होगा, पर ये सच है। गांधी नगर मार्केट में 150 रुपए की जींस बड़े ही आराम से मिल जाती है।

लेकिन यहां आपको जींस का सेट लेना पड़ेगा मतलब 3 से 4 जींस आपके पास होनी चाहिए। इस बाजार में आपको सबसे महंगी जींस की कीमत भी आपको 350 रुपए तक बड़े ही आराम से मिल जाएगी।

​50 रुपए में मिलेगी शर्ट ​

50 रुपए में आज के समय में एक किलो चावल नहीं मिलते, तो शर्ट कैसे मिल जाएगी…ये आप जरूर सोच रहे होंगे, पर ऐसा इस मार्केट में बिल्कुल नहीं है। यहां आपको 50 रुपए के दाम में ही बड़ी सही और टिकाऊ शर्ट मिल सकती है। लेकिन जिस तरह से जींस आपको थोक में लेनी है, उसी तरह शर्ट भी आपको थोक में लेनी पड़ेगी।

​खरीदें एथनिक कपड़े ​

अगर आपको एथनिक पहनना बेहद पसंद है, तो आप गांधी नगर मार्केट से शॉपिंग कर सकते हैं। जितनी कीमत में आपको दूसरी मार्केट से एक सूट खरीदने में मिलेंगे, उतने में आप यहां से 3 से 4 सूट सेट खरीद सकती हैं। यहां लड़कियों के लिए कढ़ाई वाले सूट से लेकर वैरायटी वाला फेब्रिक मौजूद है। गांधी नगर से तो आप शेरवानी भी आराम से खरीद सकते हैं।

​मार्केट कब है बंद ​

ज्यादातर मार्केट हफ्ते के किसी एक दिन बंद जरूर होती हैं। उसी तरह गांधी नगर मार्केट भी सोमवार के दिन खाली रहती है। अगर आप गलती से भी यहां आ जाते हैं, तो आपको दुकानें बंद ही मिलेंगी। यहां शॉपिंग करने के लिए आपके पास वीकेंड होना चाहिए।

​और भी मिलते हैं यहां सामान ​

बता दें, 40 साल पहले तक यहां पटरियों पर सामान बेचा जाता था, लेकिन अब जाकर इस मार्केट का थोड़ा नक्शा बदला है। यहां हजारों की संख्या में दुकानें खुली हुई हैं। मोल भाव करने के लिए इससे बेच बाजार आपको कोई और नहीं मिल सकता है।

घर में शादी के लिए आप यहां से थान का कपड़ा ले सकते हैं। गांधी नगर मार्केट में कोट-पेंट भी बेहद सस्ते में मिल जाएंगे। अगर आप रोजाना पहनने के लिए सही दाम पर कपड़े देख रहे हैं, तो गांधी नगर जरूर आएं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *