बदलते मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 5 फल, इम्यूनिटी होगी मजबूत

बदलते मौसम में शरीर को फिट रखना जरूरी होता है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण आप जल्दी बीमार पड़ सकते हैं और मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

बहुत से लोग इस मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार इन चीजों के सेवन से भी इम्यूनिटी मजबूत नहीं होती है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए मौसमी फलों का सेवन किया जा सकता हैं। इन फलों के सेवन से मौसमी संक्रमण से बचाव होता हैं और शरीर भी हाइड्रेट रहता है।

फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स होने के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इन फलों के सेवन से शरीर हेल्दी रहने के साथ शरीर को कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से कि बदलते मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए कौन से फल खाएं।

संतरा

संतरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। संतरे में कई तरह के पोषक तत्व जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी पाए जाते हैं। इसके सेवन से मौसमी बीमारियों का संक्रमण कम होने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *