Tourist Places: ये हैं भारत की 5 सबसे खास जगहें, बूढे होने से पहले एक बार घूम लें जरूर

जब भी आप किसी नई जगहों को देखकर अपने काम पर लौटते हैं, तो आप भीतर से ऊर्जावान महसूस करते हैं और नई रचनात्मकता के साथ वापस आते हैं।

यात्रा करने से आप कई तरह का नॉलेज इकट्ठा करते हैं और अपने जीवन को समृद्ध (enrich life) बनाते हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको बुढ़ापे से पहले जाना चाहिए, नहीं तो आपको लगेगा कि आपने अपने जीवन में कुछ मिस कर दिया है।

ये सभी जगह भारत में ही मौजूद हैं और अपनी खूबसूरती की वजह (reason for beauty) से यहां देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में –

गोवा (Goa)

गोवा ऐसी जगह है जहां हर कोई Travel करना चाहता है। यहां जाकर हर कोई मस्ती करना चाहता है। गोवा का नाम आते ही समुद्र तट और नाइटलाइफ की कल्पना पर्यटकों के मन में आ जाती है।

वैसे भी गोवा युवाओं के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल में से एक है। यहां घूमने और आनंद लेने के लिए बहुत कुछ है। यही कारण है कि हर युवा को अपनी युवावस्था में एक बार गोवा जरूर जाना चाहिए।

लद्दाख

लद्दाख की सुंदरता के बारे में क्या कहना? यह जगह आपका दिल जीत लेगी। लद्दाख में आप दूर-दराज के मैदानों, पहाड़ों, झीलों और प्रकृति के अद्भुत नजारों से परिचित हो सकते हैं। लद्दाख में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक टूरिस्ट स्पॉट हैं।

पर्यटक यहां की पैंगोंग झील देख सकते हैं और लेह पैलेस जा सकते हैं। हर किसी को जवानी में एक बार लद्दाख जरूर जाना चाहिए। यहां आप तिब्बती और बौद्ध संस्कृति को बहुत करीब से देख सकते हैं और आप यहां के स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं।

शिमला

शिमला दुनिया का मशहूर हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन को देखने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां की खूबसूरती पर्यटकों का दिल जीत लेती है। पर्यटक शिमला में कई प्रसिद्ध स्थानों की यात्रा करते हैं और खरीदारी का आनंद लेते हैं।

पर्यटक यहां संग्रहालयों, थिएटरों और औपनिवेशिक लॉज से लेकर चर्चों तक कई जगहों पर घूम सकते हैं। पर्यटक यहां द रिज की यात्रा कर सकते हैं। यह यहां का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

इसके अलावा माल रोड भी जा सकते हैं। पर्यटक शिमला के जाखू हिल स्टेशन पर सकते हैं। जाखू हिल शिमला का सबसे ऊँचा स्थान है। यह स्थान समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

नैनीताल (Nainital)

नैनीताल में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। यह हिल स्टेशन पूरी दुनिया में मशहूर है। गर्मियों में यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां पर्यटक बोटिंग का मजा ले सकते हैं और चिड़ियाघर देख सकते हैं। आप नैनीताल की ठंडी सड़क का चक्कर लगा सकते हैं। पंगोट जो नैनीताल से 13 किमी ऊपर है वहां जा सकते है।

माउंट आबू (Mount Abu)

माउंट आबू हिल स्टेशन राजस्थान के सिरोही जिले में हैं। यह हिल स्टेशन अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जहां हर तरफ हरियाली है। यहां आप झील में वोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।

इस हिल स्टेशन को राजस्थान का मसूरी कहा जाता है। माउंट आबू जमीन से करीब 1220 मीटर की ऊंचाई पर है। जो अपने शानदार इतिहास, प्राचीन पुरातात्विक स्थलों और अद्भुत मौसम के कारण लोकप्रिय है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *