आंखों के इन 5 बदलाव से समझ जाएं गंभीर बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं आप, इग्नोर करना पहुंचा सकता है अस्पताल

आंखें हमारे स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बयां कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Eyes say about your health : कहते हैं आंखें हमारे हर एक राज को खोल देती हैं, चाहे ये झूठ बोलने का हो या फिर गम छुपाने का, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आंखें आपके सेहत के बारे में भी बहुत कुछ बयां करती हैं।

जी हां, आंखों पर अगर आप थोड़ा ध्यान देते हैं, तो इससे समय से पहले बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। इस लेख में हम आपको आंखों पर दिखने वाले लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिससे आप कई बीमारियों का समय से पहले पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

1. आंखों का रंग सफेद होना

आंखों का रंग गुलाबी या लाल के बजाय सफेद होना भी कई तरह की समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। अगर आपकी आंखें काफी ज्यादा सफेद या पीली हो रही हैं, तो यह पीलिया की ओर इशारा करता है। यह ब्लड में बिलीरुबिन के स्तर बढ़ने की वजह से होता है।

2. आंखों से पानी आना

आंखों से पानी आने पर अक्सर हम सोचते हैं कि ये धूल या हवा की वजह से हुआ होगा, लेकिन हर बार ऐसा धूल की वजह से हो ये जरूरी नहीं होता है। आंखों से पानी आने के पीछे कुछ बीमारियां भी हो सकती हैं, जिसमें डायबिटीज भी शामिल है। इस स्थिति में आंखों पर धब्बे भी नजर आते हैं। वहीं, ब्लड वेसेल्स के कमजोर होने की ओर भी यह लक्षण इशारा करते हैं।

3. आंखों में ड्राईनेस महसूस होना

आंखों में ड्राईनेस जैसा महसूस होना भी कई बीमारियों की ओर इशारा करते हैं। इसके मुख्य कारण आंखों में पर्याप्त रूप से आंसू न बनना होता है। इसके अलावा बढ़ती उम्र और कुछ दवाओं के साइड-इफेक्ट्स की वजह से भी आंखों में आंसू में ड्राईनेस महसूस होता है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *