UP Board Result 2024: देवरिया की सुजाता और सिद्धार्थगर की चार्ली गुप्ता बने यूपी के सेकेंड टॉपर

UP Board Result UP Topper: यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिए गये हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की12वीं कक्षा में जहां सीतापुर के शुभव वर्मा ने टॉप किया हैं वहीं दसवीं में सीतापुर की प्राचीनिगम ने टॉप किया है।

सीएम सिटी गोरखपुर में लड़कियों ने बाजी मारी हैं।

श्वेता सिंह और अनिष्का यादव टॉपर

गोरखपुर की श्वेता सिंह ने 12 वीं में व अनिष्का यादव ने 10वीं में टॉप किया है। एसपीएन एसआईसी कॉलेज रतनपुर पतरा की श्वेता ने 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जबकि, आईसी रामपुरवा खजनी कॉलेज की अंशिका यादव ने हाई स्कूल में 97.17 प्रतिशत अंक हासिल किए।

यूपी बोर्ड की 12 वीं परीक्षा में देवरिया की सुजाता पाण्डेय ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करते हुए 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं सिद्धार्थनगर की चार्ली गुप्ता ने भी 97.6 प्रतिशत अंको के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

वहीं हाई स्कूल में प्राची निगम- 98.50%, सीतापुर दीपिका सोनकर- 98.33% फ़तेहपुर

नव्या सिंह- 98%, सीतापुर, स्वाति सिंह- 98%, सीतापुर टॉपर हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *