UP News : यूपी में यमुना पर विकसित होगा जल पर्यटन का सबसे बड़ा हब, योगी सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

ब्रजवासियों को मथुरा-वृंदावन अब भगवान के दर्शन लाभ के साथ यमुना में पर्यटन भी आकर्षित करेगा। यमुना नदी पर जल पर्यटन का बड़ा हब विकसित होने जा रहा है।

एक क्रूज जहां आ चुका है, वहीं एक अन्य आने को है। इसके अलावा जल परिवहन व जलक्रीड़ा के कई साधन पर्यटकों को अठखेलियां कराएंगे।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर पहले चरण में मथुरा-वृंदावन के बीच एवं बाद में गोकुल तक कैटामरीन क्रूज के संचालन की योजना आगामी सप्ताह तक सुचारु हो जाएगी। इसके बाद वृंदावन से गोकुल तक यमुना नदी पर जल पर्यटन का बड़ा हब विकसित किए जाने की योजना है।

अयोध्या क्रूज लाईंस कंपनी द्वारा यहां मथुरा क्रूज लाइंस कंपनी नाम से कंपनी विकसित कर जल परिवहन, जल क्रीड़ा, जल उत्सव आदि के कई अन्य साधन भी संचालित किए जाने की योजना है।

इसके अलावा यमुना नदी के किनारे भी कंपनी द्वारा वेटिंग पार्क, कार्यालय एवं यात्री स्टैंड विकसित किए जाएंगे। इससे यहां आने वाले तीर्थ यात्री, श्रद्धालु, पर्यटकों के अलावा स्थानीय निवासी भी जल पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे।

मार्च में उतरेगा सुदर्शन क्रूज

यमुना पर कैटामरीन क्रूज का नामकरण गरुणा होने और इसके संचालन के बाद अगले माह मार्च में यहां इससे भी बड़ा एवं लंबा सुदर्शन क्रूज चलाने की योजना है।

सुदर्शन में करीब 200 यात्रियों की क्षमता होगी। इसमें यात्रियों के लिए स्वल्पाहार, टी पार्टी एवं अन्य सामूहिक कार्यक्रम भी किए जा सकेंगे।

यमुना में चलेंगी रेसर व वाटर स्कूबा भी

सुदर्शन क्रूज के आगमन से पहले ही यहां दो रेसर बोट एवं दो वाटर स्कूबा के संचालन की योजना है। संचालन के आधार पर इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। इससे यहां जल अठखेलियां एवं जल क्रीड़ाओं की गतिविधियों का भी संचालन आरंभ हो जाएगा।

हाउसबोट में कर सकेंगे बसेरा

क्रूज परिवहन की सफलता के बाद कंपनी की डल झील की तर्ज पर यमुना में हाउसबोट के भी संचालन की योजना है। यहां पहले चरण में छह कमरों की हाउस बोट के संचालन को लेकर कवायद शुरु कर दी है। इसमें यहां आने वाले पर्यटक किराए पर कमरे लेकर रह सकेंगे। ये हाउसवोट डल झील की तरह यमुना में तैरती रहेंगीं।

अयोध्या क्रूज लाईंस डायरेक्टर अतुल कुमार तेवतिया ने बताया कि कैटामरीन के अवतरण के बाद लंबे एवं बड़े सुदर्शन क्रूज के साथ दो रेसर बोट,

दो वाटर स्क्यूबा के संचालन की तैयारी है। क्रूज संचालन की सफलता के बाद यहां पहले चरण में डल झील की तर्ज पर छह कमरों वाली हाउसबोट भी चलाने की योजना है। इससे यमुना जल पर्यटन का हब बन जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *