Vijaykant passes away: साउथ के सुपरस्टार और DMDK नेता विजयकांत का निधन, कोरोना के चलते वेंटिलेटर पर थे

Vijaykant passes away: साउथ के सुपरस्टार और DMDK नेता विजयकांत का निधन, कोरोना के चलते वेंटिलेटर पर थे

Captain Vijaykant Passes Away: साउथ के सुपरस्टार और देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (DMDK) फाउंडर विजयकांत का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने चेन्नई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल की भर्ती कराया गया था लेकिन, उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पार्टी ने मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि वो कोरोना से पीड़ित थे और उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

प्रसिद्ध तमिल अभिनेता और देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के संस्थापक विजयकांत, जिन्हें प्यार से कैप्टन के नाम से जाना जाता है, का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल प्रशासन ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था। यहां गुरुवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। 71 वर्षीय अभिनेता से नेता बने विजयकांत को सर्दी और खांसी की गंभीर शिकायत थी।

अस्पताल ने किया कंफर्म
चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि उन्हें 26 दिसंबर को निमोनिया के कारण भर्ती कराया गया था। मियाट अस्पताल के प्रबंधक डॉ.पृथ्वी मोहनदास ने बताया कि विजयकांत को निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ उनका इलाज किया गया था। मेडिकल स्टाफ की कड़ी मेहनत के बावजूद आज सुबह 28 दिसंबर 2023 को उनका निधन हो गया। विजयकांत के निधन की खबर पार्टी ने भी कंफर्म किया है। पार्टी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनकी कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पार्टी ने बयान जारी कर बताया कि सांस लेने में तकलीफ के कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

कुछ दिन पहले ही अस्पताल से लौटे थे घर
मीडिया रिपोर्ट है कि बीते 11 दिसंबर को वह सर्दी और खांसी के गंभीर लक्षणों से ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे थे। उस वक्त एमआईओटी अस्पताल ने 71 वर्षीय नेता विजयकांत के हेल्थ अपडेट पर बयान जारी करते हुए कहा था कि विजयकांत पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और घर लौट गए हैं।

2006 में ली राजनीतिक एंट्री
2006 के विधानसभा चुनावों में 8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ विधायक बने विजयकांत ने तमिलनाडु की राजनीति में एंट्री ली थी। बाद में वह 2011 से 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता बने। उनके स्वास्थ्य के कारण पार्टी को भी नुकसान हुआ और राज्य में अपनी सत्ता खो दी। ‘कैप्टन’ विजयकांत का स्वास्थ्य पिछले कुछ वर्षों से चिंता का विषय बना हुआ था। वह काफी समय से राजनीतिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं थे। उन्हें आखिरी बार 18 दिसंबर को डीएमडीके की सामान्य परिषद की बैठक के दौरान देखा गया था जब उनकी पत्नी वी प्रेमलता को पार्टी प्रमुख के रूप में चुना गया था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *